• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर और एसबीआई के बीच हुआ करार

    एसबीआई बैंक एमजी मोटर के डीलर और ग्राहकों को फायनेंस की सुविधा देगी

    cardekho
    cardekho
    Published On फरवरी 05, 2019 10:42 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2019 20:21 IST
    last updated onFeb 05, 2019 10:42 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत एसबीआई बैंक एमजी मोटर के डीलरों और ग्राहकों को फायनेंस की सुविधा देगी। इस करार से कंपनी को भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी।

    एमजी मोटर इस साल भारत में अपनी पहली कार कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी सबसे पहले यहां एक एसयूवी उतारेगी। इसे हेक्टर नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी की योजना हेक्टर एसयूवी के लॉन्च से पहले करीब 100 डीलरशिप खोलने की है।

    हेक्टर एसयूवी को अप्रैल 2019 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। चर्चाएं हैं कि उसी समय कंपनी इसकी बुकिंग भी शुरू कर सकती है। एमजी हेक्टर की कीमत 15 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से होगा।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि एसबीआई के बाद कंपनी दूसरी बैंकों से भी टायअप कर सकती है। ज्यादा बैंको से टायअप होने के बाद ग्राहकों को फायनेंस के कई विकल्प मिल जाएंगे। इससे ग्राहक अपनी पसंद का बैंक चुन पायेंगे, जो कंपनी और ग्राहक दोनों के लिए फायदा के सौदा होगा।

    एसबीआई बैंक से पहले कंपनी ने कार शेयरिंग कंपनी माइल्स के साथ एक करार किया था। इस करार के तहत कंपनी माइल्स के जरिये सब्सक्रिप्शन बेसिस पर हेक्टर एसयूवी देगी। यह ऐसी सर्विस है जिस में आप कुछ राशि का भुगतान कर एक निश्चित समय के लिए कार के मालिक बन सकते हैं।

    यह भी पढें : जानिये कब लॉन्च होगी एमजी हेक्टर

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है