मर्सिडीज़ लाएगी ए-क्लास सेडान का परफॉर्मेंस अवतार
एएमजी वर्जन में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है
- Write a कमेंट

मर्सिडीज़-बेंज ने कुछ समय पहले चीन में ए-क्लास एलडब्ल्यूबी (लॉन्ग व्हीलबेस) वर्जन से पर्दा उठाया था। कंपनी के अनुसार इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। अब मर्सिडीज़ ने ए-क्लास सेडान के परफॉर्मेंस वर्जन पर भी काम शुरू कर दिया है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है।
कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के अनुसार एएमजी वर्जन का डिजायन रेग्यूलर ए-क्लास से अलग हो सकता है। इस में स्पोर्टी लेआउट वाले बंपर दिए गए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं। केबिन में मर्सिडीज़ का नया एमबीयूएक्स इंफोटेंमेंट सिस्टम और एआई बेस सिस्टम दिया जा सकता है। इस सिस्टम को सबसे पहले साल 2017 में ए-क्लास हैचबैक में दिया गया था।

मर्सिडीज़ ए35 एएमजी में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन, इलेक्ट्रिकली असिस्टेड टर्बोचार्जर और माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया जा सकता है। इसकी पावर 400 पीएस के आसपास होगी।
भारत की बात करें तो यहां ए-क्लास सेडान को 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत सी-क्लास से कम होगी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि ए-क्लास के एएमजी वर्जन की कीमत भी सी43 एएमजी से कम हो सकती है। सी-क्लास के परफॉर्मेंस वर्जन सी43 एएमजी की कीमत 77.12 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
यह भी पढें : क्या फर्क है नई और पुरानी मर्सिडीज़ सी-क्लास में, जानिये यहां...









