• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति विटारा ब्रेज़ा के बढ़े दाम, 24 हजार रूपए तक महंगी हुई कार

    विटारा ब्रेज़ा के बेस वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    published on मई 14, 2018 12:35 ist
    info icon
    published onMay 14, 2018 12:35 IST
    last updated onMay 14, 2018 12:35 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Vitara Brezza

    मारूति सुज़ुकी ने विटारा ब्रेज़ा की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी के अनुसार विटारा ब्रेज़ा में नए फीचर जोड़ने से कार की लागत बढ़ गई है, इस वजह कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। मारूति ने हाल ही में विटारा ब्रेज़ा के एएमटी वर्जन को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने विटारा ब्रेज़ा की स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट में एबीएस, ईबीडी, ड्यूल एयरबैग, हाइ-स्पीड वार्निंग, रिवर्स पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर को शामिल है, जिससे कार की लागत बढ़ गई है।

    यहां देखिए विटारा ब्रेज़ा के किस वेरिएंट के दाम कितने बढ़े हैं...

    वेरिएंट (एमटी) पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
    एलडीआई 7.28 लाख रूपए 7.52 लाख रूपए 24,000 रूपए
    वीडीआई 7.81 लाख रूपए 8.04 लाख रूपए 23,000 रूपए
    जेडडीआई 7.94 लाख रूपए 8.82 लाख रूपए 8,000 रूपए
    जेडडीआई प्लस 9.73 लाख रूपए 9.77 लाख रूपए 4,000 रूपए

    मारूति विटारा ब्रेज़ा के बेस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। बेस वेरिएंट के दाम 24,000 रूपए तक बढ़े हैं। सबसे कम बढ़ोतरी जेडडीआई प्लस में हुई है, इसके दाम 4,000 रूपए तक बढ़े हैं। वीडीआई की कीमत 23,000 रूपए और जेडडीआई की कीमत 8,000 रूपए तक बढ़ी है।

    यह भी पढें : जानिये, अपडेट मारूति विटारा ब्रेज़ा से जुड़ी पांच अहम बातें...

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है