• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए कितना माइलेज देगी नई मारुति विटारा ब्रेज़ा पेट्रोल

    मारुति ने विटारा ब्रेज़ा फेसलिफ्ट को पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। कंपनी जल्द ही इसके डीजल इंजन को बंद कर देगी।   

    निखिल
    निखिल
    Published On फरवरी 06, 2020 17:21 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2020 17:21 IST
    last updated onFeb 06, 2020 17:21 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने आज विटारा ब्रेज़ा फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसमें अर्टिगा वाले 1.5-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन की पेशकश की है। कंपनी ने इसके इंजन स्पेसिफिकेशन भी साझा कर दिए है और ये अपने डीजल इंजन की तुलना में ज्यादा पावरफुल है।

    विटारा ब्रेज़ा का यह इंजन 600आरपीएम पर 105पीएस की अधिकतम पावर और 4400आरपीएम पर 138एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड एटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स में यह इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगा। मारुति के अनुसार मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 17.3 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 18.76 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इस लिहाज़ से इसका माइलेज इसके डीजल इंजन (24.3 किमी/लीटर) से लगभग 6 किमी/लीटर कम है।

    यहां हमने पेट्रोल-ब्रेज़ा के इंजन स्पेसिफिकेशन और माइलेज फिगर की तुलना सेगमेंट की अन्य कारों से की है। आईये एक नज़र डालें इस पर:-      

    मॉडल

    मारुति विटारा ब्रेज़ा फेसलिफ्ट

    हुंडई वेन्यू

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    टाटा नेक्सन

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    पेट्रोल इंजन 1.5-लीटर 1.2 और 1.0-लीटर टर्बो 1.2-लीटर टर्बो 1.2-लीटर टर्बो 1.5-लीटर

    पावर

    105पीएस

    83पीएस/120पीएस

    110पीएस

    120पीएस

    122पीएस

    टॉर्क

    138एनएम

    115एनएम/172एनएम

    200एनएम

    170एनएम

    149एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल/4-स्पीड ऑटोमैटिक

    5-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड ऑटोमैटिक

    माइलेज

    17.03किमी प्रति लीटर/18.76किमी प्रति लीटर

    17.52किमी प्रति लीटर/ 18.2किमी प्रति लीटर और 18.15किमी प्रति लीटर

    17किमी प्रति लीटर

    17.03किमी प्रति लीटर

    15.9किमी प्रति लीटर/14.7किमी प्रति लीटर

    टेबल से साफ़ है कि विटारा ब्रेज़ा ऑटोमैटिक सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी है। इसका श्रेय इसमें मिलने वाले माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम को दिया जा सकता है। 

    साथ ही पढ़ें: भारत में मारुति ​लॉन्च करेगी स्ट्रॉन्ग हायब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    u
    user
    Feb 17, 2020, 7:08:36 PM

    I waiting for new brezza petrol

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      abushadique md
      Feb 7, 2020, 12:00:57 PM

      Vitara brezza On road price in kishanganj

        जवाब
        Write a Reply
        1
        C
        chemistry rathod
        Feb 7, 2020, 6:07:43 AM

        Is there sun roof???

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है