• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इस साल चौथी बार बढ़ाने जा रही है अपनी कारों की प्राइस,सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें

    बता दें कि मारुति इस साल जनवरी,अप्रेल और जुलाई में तीन बार अपनी कारों की कीमत बढ़ा चुकी है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 01, 2021 11:03 ist
    info icon
    published onSep 01, 2021 10:36 IST
    last updated onSep 01, 2021 11:03 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी सितंबर से एक बार फिर अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इसके पीछे इनपुट कॉस्ट बढ़ने का हवाला दिया है। आने वाले कुछ ही दिनों में बढ़ी हुई कीमतों के बारे में पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। 

     

    जनवरी और अप्रैल में कंपनी ने अरीना और नेक्सा मॉडल्स के दाम बढ़ाए थे वहीं जुलाई में स्विफ्ट और सीएनजी वाली अरीना मॉडल्स के दाम बढ़ाए थे। 

    यह भी पढ़ें:मारुति सुजुकी पर इन कारणों से लगा 200 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना

    जनवरी 2021 में मारुति की कारों पर अधिकतम 34,000 रुपये बढ़े थे वहीं अप्रैल में औसतन 1.6 प्रतिशत दाम बढ़े थे और जुलाई में 15000 रुपये का इजाफा किया गया था।  

    मारुति बहुत जल्द सेकंड जनरेशन सिलेरियो हैचबैक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है वहीं स्विफ्ट,डिजायर और विटारा ब्रेजा के सीएनजी वर्जन भी लॉन्च किए जा सकते हैं। हाल ही में बलेनो फे​सलिफ्ट की फोटोज लीक हुई है जिसे 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:कार स्क्रैपेज पॉलिसी से जुड़े वो सभी सवाल जिनके जवाब आपको मिलेंगे यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है