• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार 2025 तक होगी लॉन्च : रिपोर्ट

    निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार 2025 तक लॉन्च हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद यह जापान और यूरोप में उतारी जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस इलेक्ट्रिक कार की प्राइस करीब 1.5 मिलियन जापानी येन होगी जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 10 लाख रुपये से थोड़े ज्यादा हैं।

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 20, 2021 16:07 ist
    info icon
    published onJul 20, 2021 16:07 IST
    last updated onJul 20, 2021 16:07 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार 2025 तक लॉन्च हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद यह जापान और यूरोप में उतारी जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस इलेक्ट्रिक कार की प्राइस करीब 1.5 मिलियन जापानी येन होगी जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 10 लाख रुपये से थोड़े ज्यादा हैं।

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी सबसे पहले वैगनआर का इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है। वैगनआर इलेक्ट्रिक को कुछ समय पहले भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यहां देखिए कैसी दिखती है इलेक्ट्रिक वैगनआर।

    सुजुकी भारत में गुजरात में बैटरी प्लांट पर स्थापित कर रही है। बैटरी प्लांट के लिए कंपनी ने तोशिबा और डेंसो के साथ पार्टनरशिप की है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बैटरी सबसे महंगा पार्ट्स होता है। ऐसे में देश में ही कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी बनने से इनकी प्राइस कम रखने में काफी मदद मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी सितंबर 2021 से इस प्लांट में कामकाज शुरू कर सकती है।

    भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले कहा था कि वह इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मार्केट में उतरने की योजना बना है। कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर भी चिंता जताई थी। सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ाने के लिए इस समय कई तरह की सब्सिडी की पेशकश कर रही है, ऐसे में चर्चाएं हैं कि 2025 तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से काफी अच्छा हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें : मारुति ने जयपुर, इंदौर, मेंगलुरु और मैसूर में भी शुरू की सब्सक्रिप्शन सर्विस, कुल 19 शहरों में शुरू हो चुका है ये प्लान

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Futuro-e पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    H
    harish chandra
    Jul 21, 2021, 9:58:57 PM

    Maruti is the name making car for every part of the country. Nice to see that 2022 will be a huge entry towards electric car. Maruti should work upon to make a car atleast 500-600 km range in one charjourney

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है