ऑटो एक्सपो-2016: मारूति सुजुकी ने माइक्रो एसयूवी इग्निस से हटाया पर्दा
मारूति सुजुकी माइक्रो एसयूवी इग्निस को ऑटो एक्सपो-2016 के दूसरे दिन सामने लाई। लॉन्च के बाद इग्निस का मुकाबला महिन्द्रा केयूवी-100 से होगा। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में अभी केयूवी-100 इकलौती कार है। इग्निस के ग्लोबल मॉडल में टू व्हील ड्राइव के अलावा फोर व्हील ड्राइव फीचर और रफ टेरेन (खराब रास्तों के लिए) सिस्टम भी देखने को मिलेगा। भारत आने वाली इग्निस टू-व्हील ड्राइव मॉडल होगी।
- Write a कमेंट

भारत आने वाली इग्निस 1.3 लीटर के मल्टीजेट डीजल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन अधिकतम 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 1.2 लीटर का वीटीवीटी पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पेट्रोल वर्जन में सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलेगा।

इग्निस 3,700 एमएम लंबी,1,660 एमएम चौड़ी और 1,595 एमएम ऊंची है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 एमएम और व्हील बेस 2,435 एमएम का है। कार का बूट स्पेस 258 लीटर का है, पीछे की सीटों को फोल्ड कर बूट स्पेस को 415 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
इंटीरियर की बात करें तो भारत आने वाली इग्निस के केबिन में 7-इंच का स्मार्ट प्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। मारूति इग्निस की बिक्री बलेनो और एस-क्रॉस की तरह ही प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये की जाएगी।
यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो में पेश हुई पावरफुल बलेनो-आरएस