English | हिंदी
मारूति लाएगी इग्निस का लिमिटेड एडिशन
लिमिटेड एडिशन में कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर मिलेंगे
34 Views
- Write a कमेंट

मारूति सुज़ुकी ने अपनी वेबसाइट पर इग्निस के लिमिटेड एडिशन को लिस्ट कर दिया है। चर्चाएं हैं कि इसे जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। लिमिटेड एडिशन को डेल्टा वेरिएंट पर तैयार किया जाएगा। इस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर मिलेंगे, जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनायेंगे।
लिमिटेड एडिशन की खासियतें

- लिमिटेड एडिशन में रियर स्पॉइलर, डोर क्लेडिंग और फॉक्स स्किड प्लेटें आयेंगी।
- केबिन में ऑल-ब्लैक लैदरेट अपहोल्स्ट्री मिलेगी।
- लिमिटेड एडिशन में डेल्टा वेरिएंट वाले फीचर आयेंगे। इस लिस्ट में ड्यूल-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे (टर्न इंडिकेटर के साथ), म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेट कंट्रोल्स, मैनुअल एसी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील और ऑल पावर विंडो जैसे फीचर शामिल हैं।
- लिमिटेड एडिशन में रेग्यूलर इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसकी पावर 83 पीएस और टॉर्क 114 एनएम है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह इग्निस डेल्टा से थोड़ी महंगी हो सकती है। डेल्टा वेरिएंट की कीमत 5.27 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
यह भी पढें :
was this article helpful ?
<p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें














