• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    व्हील हब में खराबी, मारूति ने वापस बुलाई 21,494 डिजायर

    रिकॉल हुई कारें 23 फरवरी 2017 से 10 जुलाई 2017 के बीच बनी हैं

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On दिसंबर 12, 2017 11:58 ist
    info icon
    published onDec 12, 2017 11:58 IST
    last updated onDec 12, 2017 11:58 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Old Maruti Swift Dzire

    मारूति सुज़ुकी ने डिजायर की 21,494 यूनिटों को वापस मंगवाने (रिकॉल) की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक इन कारों के रियर व्हील हब में गड़बड़ी का पता चला है। ये सभी कारें 23 फरवरी 2017 से 10 जुलाई 2017 के बीच बनी हैं।

    Old Maruti Swift Dzire

    मारूति सुज़ुकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राहक अपनी कार के चेसिस नंबर को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डालकर पता लगा सकते हैं कि उनकी कार इस खराबी से प्रभावित है या नहीं। अगर किसी ग्राहक की कार 23 फरवरी 2017 से 10 जुलाई 2017 के बीच बनी है तो वो अपने नजदीकी मारूति सुज़ुकी डीलरशिप पर जाकर इस समस्या को फ्री में सही करवा सकता है।

    डिजायर को कंपनी ने इस साल मई की शुरूआत में लॉन्च किया था। आकर्षक डिजायन और एडवांस फीचर की बदौलत इसे ग्राहकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। महज छह महीने में इस कार ने एक लाख बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया था। पिछले तीन महीनों से यह सेल्स चार्ट में टॉप पर बनी हुई है। इसके पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 22 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वेरिएंट का माइलेज 28.4 किमी प्रति लीटर है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी मारूति सियाज़ फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है