• English
• लॉगिन / रजिस्टर

मारूति सुजु़की ने उतारा सियाज़ का 'आरएस' वेरिएंट

भारत की सबसे बड़ी पेसेन्जर कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने त्योहारी सीज़न को देखते हुए अपनी प्रिमियम सेडान सियाज़ माॅडल लाइनप में ‘आरएस’ वेरिएंट को जोड़ा है। इस सेडान को हालही में हाईब्रिड टेकनोलाॅजी के साथ सियाज़ एसएचवीएस (SHVS) के नाम से लाॅन्च किया गया था। नया आरएस ट्रिम टाॅप वेरिएंट जेडएक्सआई प्लस (Zxi+) और जेडडीआई प्लस (Zdi+) वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसकी कीमत क्रमश: 9.20 लाख रूपए और 10.28 लाख रूपए रखी गई है।

कोणार्क
कोणार्क
published on अक्टूबर 20, 2015 16:37 ist
info icon
published onOct 20, 2015 16:37 IST
last updated onOct 20, 2015 16:37 IST
33 Views
• Write a कमेंट

Maruti Suzuki Ciaz

एक फ्रेश लुक के लिए इस नए आरएस वेरिएंट में आॅल ब्लैक कलर इटीरियर के साथ इंस्ट्रूमेंट पैनल पर क्रोम का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, चारों ओर लगे स्पोइलर सियाज़ के पिछले वेरिएंट से इसे अलग दिखाते हैं।

Maruti Suzuki Ciaz

आपको बता दें कि मारूति सुजुकी सियाज़ कंपनी का एक सफल ब्रांड रहा है और पहली बार अक्टूबर,  2014 में लाॅन्च होने के बाद से अभी तक इसकी 56,000 यूनिट बेची जा चुकी हैं। सियाज़ देश की पहली हाईब्रिड डीज़ल माॅडल कार है जो 28.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और यह आंकड़े इस सेग्मेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार के हैं। वर्तमान में सियाज़ के स्टैण्डर्ड फीचर्स में स्मार्टप्ले इन्फोर्टेन्मेंट सिस्टम, ड्यूल एयरबैग के साथ एबीएस जैसे फंक्शन दिए जा रहे हैं।

इस मौके पर मारूति सुजुकी के मार्केटिंग और सेल्स डाॅयरेक्टर आर.एस. कलसी ने कहा कि ‘सियाज हमारे मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह मिड साइज़ प्रिमियम सेडान कार अपने सेगमेंट में हमारी ताकत और पोजीशन को बढ़ाने में सक्षम है। सियाज की हाई स्टाइल की तारीफ ग्राहकों द्वारा भी की जा चुकी है। सियाज आरएस को अधिक सुविधाजनक बनाया गया है और इसके दोनों पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट परफोरमेंस के साथ बेहतर माइलेज और इसके स्मार्ट हाईब्रिड डीज़़ल व एबीएस तथा ड्यूल एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मारूति सियाज़ का कद और ऊंचा बनाने में कामयाब हुए हैं। सियाज़ आरएस कंपनी की एक नई और अनूठी पेशकश  है, यह उन लोगों के लिए है जो मारूति सियाज़ को पसंद करते है तथा उसे और स्टाइलिश देखना चाहते हैं।’

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

संबंधित समाचार

ट्रेंडिंग सेडान कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है