• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब मारुति सुजुकी कार एसेसरीज़ को ऑनलाइन किया जा सकेगा ऑर्डर

      मारुति भारत की 100 से ज्यादा सिटी में मारुति सुजुकी जेनुइन एसेसरीज़ (एमएसजीए) वेबसाइट के जरिये ग्राहकों को कार एसेसरीज़ उपलब्ध करवा रही है। इस सर्विस के जरिये कस्टमर्स कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल से 2000 से ज्यादा मारुति एसेसरीज़ को चुन सकते हैं। कंपनी ने डेटा की स्टडी करने के बाद यह पहल की है जो बताता है कि 30% से अधिक ग्राहक अपने व्हीकल्स के लिए कार एक्सेसरीज़ ऑनलाइन खरीदना पसंद करते हैं। मारुति सुजुकी की यह पहल ट्रेंड्स अनुसार कस्टमर्स के बदलते रुझानों और डिजिटल खरीदारी के लिए ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप है। मारुति सुजुकी जेनुइन एक्सेसरीज वेबसाइट कस्टमर्स को यूज़र फ्रेंडली एक्सपीरिएंस देती है। इसके जरिये कस्टमर्स एसेसरीज़ को आसान तीन स्टेप्स ब्राउज़ -> एड टू कार्ट -> ऑर्डर में ऑर्डर कर सकेंगे। सभी यूज़र्स एसेसरीज़ को व्हीकल मॉडल, वेरिएंट और प्रोडक्ट कैटेगरी के आधार पर सर्च कर सकते हैं। इसके बाद वह अपने ऑर्डर का पेमेंट किसी भी पेमेंट मोड के साथ डिजिटिल पेमेंट गेटवे के जरिये कर सकते हैं। कस्टमर्स के लिए घर पर या फिर डीलर की लोकेशन पर एक्सेसरी फिट करने का विकल्प भी उपलब्ध है, वे अपने अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। यह भी पढ़ें : मारुति ने कारें लीज पर देने के लिए क्विकलीज से मिलाया हाथ मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ केनिची आयुकावा का कहना है कि, “बदलते समय और कस्टमर्स की प्राथमिकताओं ने उनके शॉपिंग के तरीकों में काफी परिवर्तन ला दिया है। आजकल ऑनलाइन खरीदारी ग्राहकों का सबसे ज्यादा पसंदीदा तरीका बन गया है। मारुति सुजुकी इन बदलते कस्टमर बिहेवियर से लगातार इंस्पायर हो रही है और यही वजह है कि हमने ग्राहकों की कार खरीदने की इस जर्नी को आसान बनाते हुए उनके लिए 26 में से 24 टचपॉइंट्स को डिजिटाइज़ किया है। मारुति सुजुकी जेनुइन एक्सेसरीज की ऑनलाइन उपलब्धता ग्राहकों को 'फिजिटल' बाइंग एक्सपीरिएंस प्रदान करने के हमारे उद्देश्य के एकदम अनुरूप है। इस वेबसाइट के जरिये ग्राहक घर बैठे ही मारुति सुजुकी जेनुइन एक्सेसरीज खरीदने का लाभ उठा सकते हैं। एसेसरीज़ की ऑनलाइन उपलब्धता कस्टमर्स को हमारी भरोसेमंद और रिलाएबल व्हीकल एक्सेसरीज़ को खरीदने के लिए और भी सशक्त बनाएगी।” यह भी पढ़ें : न्यू मारुति बलेनो 2022 को बनाना चाहते हैं और ज्यादा खास, तो ये एसेसरीज आएंगी आपके काफी काम

    अमित
    अमित
    published on फरवरी 28, 2022 15:39 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2022 15:39 IST
    last updated onFeb 28, 2022 15:39 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति भारत की 100 से ज्यादा सिटी में मारुति सुजुकी जेनुइन एसेसरीज़ (एमएसजीए) वेबसाइट के जरिये ग्राहकों को कार एसेसरीज़ उपलब्ध करवा रही है। इस सर्विस के जरिये कस्टमर्स कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल से 2000 से ज्यादा मारुति एसेसरीज़ को चुन सकते हैं।

    कंपनी ने डेटा की स्टडी करने के बाद यह पहल की है जो बताता है कि 30% से अधिक ग्राहक अपने व्हीकल्स के लिए कार एक्सेसरीज़ ऑनलाइन खरीदना पसंद करते हैं। मारुति सुजुकी की यह पहल ट्रेंड्स अनुसार कस्टमर्स के बदलते रुझानों और डिजिटल खरीदारी के लिए ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप है।

    मारुति सुजुकी जेनुइन एक्सेसरीज वेबसाइट कस्टमर्स को यूज़र फ्रेंडली एक्सपीरिएंस देती है। इसके जरिये कस्टमर्स एसेसरीज़ को आसान तीन स्टेप्स ब्राउज़ -> एड टू कार्ट -> ऑर्डर में ऑर्डर कर सकेंगे। सभी यूज़र्स एसेसरीज़ को व्हीकल मॉडल, वेरिएंट और प्रोडक्ट कैटेगरी के आधार पर सर्च कर सकते हैं। इसके बाद वह अपने ऑर्डर का पेमेंट किसी भी पेमेंट मोड के साथ डिजिटिल पेमेंट गेटवे के जरिये कर सकते हैं। कस्टमर्स के लिए घर पर या फिर डीलर की लोकेशन पर एक्सेसरी फिट करने का विकल्प भी उपलब्ध है, वे अपने अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : मारुति ने कारें लीज पर देने के लिए क्विकलीज से मिलाया हाथ

    मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ केनिची आयुकावा का कहना है कि, “बदलते समय और कस्टमर्स की प्राथमिकताओं ने उनके शॉपिंग के तरीकों में काफी परिवर्तन ला दिया है। आजकल ऑनलाइन खरीदारी ग्राहकों का सबसे ज्यादा पसंदीदा तरीका बन गया है। मारुति सुजुकी इन बदलते कस्टमर बिहेवियर से लगातार इंस्पायर हो रही है और यही वजह है कि हमने ग्राहकों की कार खरीदने की इस जर्नी को आसान बनाते हुए उनके लिए 26 में से 24 टचपॉइंट्स को डिजिटाइज़ किया है। मारुति सुजुकी जेनुइन एक्सेसरीज की ऑनलाइन उपलब्धता ग्राहकों को 'फिजिटल' बाइंग एक्सपीरिएंस प्रदान करने के हमारे उद्देश्य के एकदम अनुरूप है। इस वेबसाइट के जरिये ग्राहक घर बैठे ही मारुति सुजुकी जेनुइन एक्सेसरीज खरीदने का लाभ उठा सकते हैं। एसेसरीज़ की ऑनलाइन उपलब्धता कस्टमर्स को हमारी भरोसेमंद और रिलाएबल व्हीकल एक्सेसरीज़ को खरीदने के लिए और भी सशक्त बनाएगी।”

    यह भी पढ़ें : न्यू मारुति बलेनो 2022 को बनाना चाहते हैं और ज्यादा खास, तो ये एसेसरीज आएंगी आपके काफी काम

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है