पब्लिक डिमांड पर मारुति फिर से कर सकती है 1.5 लीटर डीजल इंजन की पेशकश
2020 एस क्रॉस लॉन्च होने के साथ ही मारुति के लाइनअप में अब केवल पेट्रोल इंजन वाली ही कारें मौजूद हैं। इस क्रॉसओवर में विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट, अर्टिगा, सियाज़ और एक्सएल6 में दिया गया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही रखा गया है।
- Write a कमेंट

भारत में ईको फ्रेंडली बीएस6 नॉर्म्स लागू हो चुके हैं। इसके लागू होने के बाद से कई कार मैन्यूफैक्चरर्स ने अपनी कारों में डीजल इंजन का ऑप्शन देना बंद कर दिया है। कारण, कि डीजल इंजन को इन नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड करना काफी खर्चीला साबित होता है। सबसे पहले मारुति ने अपनी कारों में डीजल इंजन ना देने की घोषणा की थी। हालांकि, भारत की इस सबसे बड़ी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी ने साथ में यह भी कह दिया था कि वो भविष्य में अपने कुुछ चुनिंदा बड़े मॉडल्स में डीजल इंजन का विकल्प दे सकती है।
2020 एस क्रॉस लॉन्च होने के साथ ही मारुति के लाइनअप में अब केवल पेट्रोल इंजन वाली ही कारें मौजूद हैं। इस क्रॉसओवर में विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट, अर्टिगा, सियाज़ और एक्सएल6 में दिया गया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही रखा गया है। बीएस4 वाले फेज़ में अर्टिगा और सियाज़ जैसी कारों में कंपनी द्वारा ही तैयार किया गया 1.5 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया था।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल, कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू

मारुति ने कहा कि अगर उन्हें डिमांड मिलती है तो वो अपनी एस क्रॉस, अर्टिगा और एक्सएल6 जैसे बड़े मॉडल्स में बीएस6 डीजल इंजन पेश कर सकती है। मगर, इन कारों के पेट्रोल मॉडल के मुकाबले डीजल मॉडल की प्राइस 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। बीएस6 अपग्रेडेशन के साथ आने वाली डीजल यूनिट पहले वाली 1.5 लीटर ही होगी। अपने बीएस4 वर्जन में यह इंजन 95 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था। इस इंजन को लेकर 25 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा किया जाता था।
यह भी पढ़ें: मारुति की इन दो कारों ने लॉकडाउन के बाद सेल्स को दी रफ्तार

इस टॉर्क फ्रेंडली इंजन के रहते कॉम्पैक्ट एसयूवी और एमपीवी को तो फायदा हो सकता है, मगर सियाज जैसी सेडान में उसके मुकाबले में मौजूद कारों की तरह केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही रखा जाएगा। यहां तक कि विटारा ब्रेजा जैसी छोटी एसयूवी में भी यह नया बीएस6 डीजल इंजन दिया जा सकता है जिसकी प्राइस पेट्रोल ऑटोमैटिक के बराबर ही होगी। ये वेरिएंट इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट से 1.4 लाख रुपये महंगा है। यदि आप भी मारुति की कारों में फिर से बीएस6 डीजल इंजन आने की उम्मीद रखते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।














