• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फानी तूफान से प्रभावित अपने ग्राहकों की मदद के लिए मारूति ने भी बढ़ाए हाथ

    कार रिपेयरिंग के दौरान अपने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए मारुति ने कैब सर्विस भी मुहैया करवाई है 

    भानु
    भानु
    published on मई 10, 2019 09:10 ist
    info icon
    published onMay 10, 2019 09:10 IST
    last updated onMay 10, 2019 09:10 IST
    171 Views
    • Write a कमेंट

    फानी तूफान से प्रभावित हुए अपने ग्राहकों की मदद के लिए कई आॅटोमोबाइल कंपनियां आगे आ रहीं हैं। फॉक्सवेगन, हुंडई और टाटा के बाद अब मारूति भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। कंपनी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अपने ग्राहकों को इस तूफान के आने से पहले ही सवाधानी बरतने की सलाह दी थी। तूफान थमने के बाद अब मारुति हर प्रकार से अपने ग्राहकों की मदद करने में जुट गई है। 

    कंपनी ने हर प्रभावित जिलों के लिए एक टीम तैयार की है और हर जिले में एक सर्विस ऑफिसर को भी तैनात किया है। इन अधिकारियों के फोन नंबर ग्राहकों से साझा कर दिए गए हैं, जिन्हें मदद के लिए कॉल किया जा सकता है। मारूति सुजुकी ने प्रभावित वाहनों को सर्विस स्टेशन तक पहुंचाने के लिए 7 बड़ी टो एजेंसियों की सेवाएं भी ली है। कार रिपेयरिंग के दौरान ग्राहकों को सुविधा देने के लिए मारुति उन्हें कैब सर्विस भी मुहैया करवा रही है। 

    मारूति द्वारा अपने ग्राहकों के लिए उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदम इस प्रकार हैं:

    • कंपनी ने तूफान आने से पहले करीब 3 लाख ग्राहकों को सावधनी बरतने संबंधी मैसेज किए थे। इसमें कार को सुरक्षित रखने के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी गई थी। 
    • 24x7 आपातकालीन सेवाएं: कॉल सेंटर और टो सर्विस, एरिना और नैक्सा डीलरशिप के जनरल सर्विस मैनेजर के नेतृत्व में सर्विस टीमों का गठन
    • रिपयेरिंग के दौरान ग्राहकों को सहयोग प्रदान करने के लिए कैब सर्विस एजेंसी से करार

    साथ ही पढ़ें:

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है