• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बिक्री के मामले में स्विफ्ट और आॅल्टो से आगे निकली मारूति की ये कार

    मारूति डिजायर ने फरवरी में 20,941 यूनिट बिक्री के आंकड़े जुटाए हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 29, 2018 12:26 ist
    info icon
    published onMar 26, 2018 14:21 IST
    last updated onMar 29, 2018 12:26 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Maruti Dzire: First Drive Review

    मारूति डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। बिक्री के मामले में मारूति डिजायर ने कंपनी की ही स्विफ्ट और आॅल्टो को भी पीछे छोड़ दिया है। फरवरी 2018 में मारूति स्विफ्ट की 17,291 यूनिट और आॅल्टो की 19,760 यूनिट बेची गई, वहीं डिजायर ने इस दौरान 20,941 यूनिट बिक्री के आंकड़े हासिल किए।

    मारूति डिजायर पिछले छह महीनों से बिक्री के मामले में आॅल्टो को टक्कर दे रही है। मारूति डिजायर की बिक्री सब-काॅम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में फोर्ड एस्पायर, टाटा टिगाॅर और होंडा अमेज़ की कुल बिक्री से ज्यादा है। बिक्री के मामले में आॅल्टो दूसरे नंबर पर है, इसकी बिक्री रेनो क्विड और रेडी-गो की कुल बिक्री से ज्यादा है।

    2018 Maruti Swift Clocks 40,000 Pre-Launch Bookings

    मारूति डिजायर को सुज़ुकी के हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर इग्निस, बलेनो और नई स्विफ्ट भी बनी है। यह पहले से 100 किलोग्राम कम वज़नी है। इसका डिजायन पहले से काफी माॅर्डन और ज्यादा आकर्षक है। बेस वेरिएंट को छोड़कर इसके सभी वेरिएंट में एएमटी का विकल्प रखा गया है।

    मारूति जल्द ही डिजायर टूर एस को सीएनजी से लैस करने वाली है। यह डिजायर का टैक्सी वेरिएंट है, इसे नई जनरेशन की डिजायर पर तैयार किया गया है।

    यह भी पढें : नई मारूति स्विफ्ट ने पार किया 60,000 बुकिंग का आंकड़ा

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है