• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ब्रेजा सीएनजी डीलरशिप पर आई नजर, जल्द हो सकती है लॉन्च

    ब्रेजा फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट वाली पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार हो सकती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 11, 2022 10:24 ist
    info icon
    published onNov 11, 2022 10:24 IST
    last updated onNov 11, 2022 10:24 IST
    683 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Brezza CNG

    • ब्रेजा सीएनजी को डीलरशिप पर देखा गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।
    • फोटोज में इसके बूट में सीएनजी सिलेंडर फिट किया हुआ दिखाई दे रहा है।
    • सीएनजी का ऑप्शन इस एसयूवी के वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट्स में दिया जा सकता है।
    • इसमें एक्सएल6 और अर्टिगा वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जिसका माइलेज करीब 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।
    • सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइस रेगुलर पेट्रोल मॉडल से करीब एक लाख रुपये ज्यादा हो सकती है।

    मारुति ब्रेजा सीएनजी को डीलरशिप पर देखा गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द इसका सीएनजी मॉडल लॉन्च कर सकती है। यह मारुति की 11वी सीएनजी कार हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने एक्सएल6 और बलेनो के भी सीएनजी वेरिएंट्स उतारे हैं।

    Maruti Brezza CNG

    फोटोज पर गौर करें तो ब्रेजा कार के बूट में सीएनजी सिलेंडर फिट किया गया है जिससे हमें ये आइडिया मिल गया है कि इसके बूट में कितना स्पेस मिलेगा। हमारा मानना है कि इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर स्टाइल में कोई बदलाव नहीं होगा। मारुति इस एसयूवी कार के वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट्स में सीएनजी का ऑप्शन दे सकती है।

    यह भी पढ़ें: भारत की टॉप-5 फीचर लोडेड सीएनजी कारों पर डालिए एक नजर

    ब्रेजा सीएनजी में अलॉय व्हील, एलईडी हेडलैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, इंजन पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन, 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    ब्रेजा में एक्सएल6 और अर्टिगा वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो सीएनजी पर ड्राइव करने पर 88पीएस की पावर और 121.5एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा और इसका माइलेज 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम होगा।

    यह भी पढ़ें: जल्द मारुति ग्रैंड विटारा के सीएनजी वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च

    मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी की प्राइस रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स से करीब एक लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। ब्रेजा कार की कीमत 7.99 लाख रुपये से 13.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ब्रेजा सीएनजी के कंपेरिजन में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है।

    यह भी देखें: मारुति ब्रेजा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    R
    ravi
    Mar 4, 2023, 1:06:40 PM

    Kab tak launch hogi

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      ravi
      Mar 4, 2023, 1:06:40 PM

      Kab tak launch hogi

        जवाब
        Write a Reply
        1
        K
        kirit patel
        Nov 11, 2022, 4:09:44 PM

        B******* CNG launching date

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on मारुति सुजुकी ब्रेजा 2022-2026

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है