• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 डीलरशिप पर आई नज़र, जल्द होगी लॉन्च

    महिंद्रा एक्सयूवी700 (mahindra xuv700) डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। हाल ही में इसे कंपनी के एक डीलरशिप पर देखा गया है। कैमरे में कैद हुए मॉडल में अलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप दिखें हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि यह इसका टॉप वेरिएंट हो सकता है। डीलरशिप पर इस कार को मिडनाइट ब्लू कलर शेड में देखा गया है।

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 28, 2021 18:32 ist
    info icon
    published onSep 28, 2021 18:32 IST
    last updated onSep 28, 2021 18:32 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    एक्सयूवी700 की वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्ट से अक्टूबर में पर्दा उठेगा और इसकी बुकिंग कुछ दिनों में शुरू हो सकती है।

    Mahindra XUV700 Snapped At A Dealer Stockyard

    • डीलरशिप पर दिखा मॉडल इसका टॉप वेरिएंट हो सकता है जिसमें अलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं।
    • महिंद्रा एक्सयूवी700 को 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा।
    • यह दो वेरिएंट एमएक्स और एएक्स में आएगी जिनके कई सब-वेरिएंट्स भी होंगे।
    • इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिलेगी जिनके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
    • भारत में एक्सयूवी700 की प्राइस 12 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 (mahindra xuv700) डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। हाल ही में इसे कंपनी के एक डीलरशिप पर देखा गया है। कैमरे में कैद हुए मॉडल में अलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप दिखें हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि यह इसका टॉप वेरिएंट हो सकता है। डीलरशिप पर इस कार को मिडनाइट ब्लू कलर शेड में देखा गया है।

    एक्सयूवी 700 को 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा। महिंद्रा की यह अपकमिंग एसयूवी कार पांच एक्सटीरियर कलर शेड में मिलेगी। इसमें सेगमेंट फर्स्ट अमेजन एलेक्सा कनेक्टिविटी, दो 10.25 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) और एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया जाएगा। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग और ड्राइवर ड्राउजीनस डिटेक्शन जैसे फीचर मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें : जल्द भारत में फ्लाइंग कार का सपना हो सकता है साकार, चेन्नई की विनाता एयरोमोबिलिटी तैयार कर रही उड़ने वाली गाड़ी

    यह महिन्द्रा कार दो वेरिएंट एमएक्स और एएक्स (एड्रेनोएक्स) में मिलेगी जिनके कई सब-वेरिएंट भी होंगे।

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    इंजन

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल (एमएक्स)

    2.2-लीटर डीजल (एएक्स)

    पावर

    200 पीएस

    155 पीएस

    185 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    360 एनएम

    420 एनएम (एमटी)/ 450 एनएम (एटी)

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर

    ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव/ ऑल व्हील ड्राइव

    इसके कुछ डीजल वेरिएंट्स में तीन ड्राइव मोडः जिप, जेप और जूम मिलेंगे। इसके अलावा इसमें कस्टम मोड भी मिलेंगे जिन्हें परफॉर्मेंस और स्टीयरिंग रिस्पॉन्स के हिसाब से सेट किया जा सकेगा।

    भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्राइस 12 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। कंपनी आने वाले कुछ दिनों में इसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर सकती है। सेगमेंट में इस महिंद्रा कार का कंपेरिजन हुंडई अल्कजार, टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस से होगा।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    H
    har har mahadev
    Sep 29, 2021, 2:05:35 PM

    XUV 700 BEST IN SEGMENT ???

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है