नई महिंद्रा एक्सयूवी300 फिर टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, बड़ी टचस्क्रीन की दिखी झलक
महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर पर कई बदलाव किए जाएंगे, यह गाड़ी नए केबिन लेआउट के साथ आएगी जिसमें बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन यूनिट मिलेगी
- Write a कमेंट

- एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट में नई ग्रिल, नई एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें और नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।
- इंटीरियर में बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन यूनिट और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी।
- इसमें मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसमें एएमटी ऑप्शन को टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन से रिप्लेस किया जा सकता है।
- भारत में महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट को 2024 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की तीन कारों को नया अपडेट मिलने जा रहा है, जिसमें महिंद्रा एक्सयूवी300 भी शामिल होगी। महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान कवर से ढके देखा गया है। इस बार यह गाड़ी अपने प्रोडक्शन मॉडल के काफी करीब नज़र आई है। 2019 में लॉन्च के बाद अब महिंद्रा की इस एसयूवी कार को मिलना वाला यह पहला बड़ा अपडेट होगा।
तस्वीरों में क्या आया है नज़र?

नई एक्सयूवी300 की फोटोज फ्रंट लुक पहली बार नज़र आया है। आगे की तरफ इसमें नई एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल्स), नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल और नया बंपर दिया गया है। रियर साइड पर इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें लगी हुई नज़र आई हैं। अनुमान है कि इस एसयूवी कार के एक्सटीरियर लेआउट में बदलाव शायद ही किए जाएंगे, लेकिन इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स जरूर दिए जा सकते हैं।

एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट के केबिन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। सामने आई तस्वीरों में इस गाड़ी के इंटीरियर पर नई बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन साफ तौर पर नज़र आ रही है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह डैशबोर्ड पर इंटीग्रेटेड टचस्क्रीन नहीं दी गई है। नई एक्सयूवी300 कार में सेंट्रल एसी वेंट्स को टचस्क्रीन यूनिट के नीचे की तरफ पोज़िशन किया गया है।
संभावित फीचर

महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट में केवल नया टचस्क्रीन सिस्टम ही नहीं दिया जाएगा, बल्कि इसमें फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलैस फोन चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। एक्सयूवी300 एसयूवी के मौजूदा मॉडल में सिंगल-पेन सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स पहले से मिलते हैं।
सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।
इंजन

महिंद्रा फेसलिफ्ट एक्सयूवी300 में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस देना जारी रख सकती है। वर्तमान में एक्सयूवी300 कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस/200 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (117 पीएस/300 एनएम) ऑप्शंस मिलते हैं। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं। मौजूदा एक्सयूवी300 में टी-जीडीआई (टर्बो पेट्रोल इंजन) का ऑप्शन भी मिलता है, जिसके साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। अनुमान है कि कंपनी एक्सयूवी300 के मौजूदा मॉडल में मिलने वाले एएमटी गियरबॉक्स को इसमें टॉर्क कन्वर्टर से रिप्लेस कर सकती है।
कीमत व मुकाबला
भारत में फेसलिफ्ट एक्सयूवी300 को 2024 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा।
यह भी देखेंः महिंद्रा एक्सयूवी300 ऑन रोड प्राइस














