इन छह कलर में मिलेगी महिन्द्रा एक्सयूवी300
इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, होंडा डब्ल्यूआर-वी और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा
- Write a कमेंट

महिन्द्रा ने सब 4-मीटर एसयूवी एक्सयूवी300 के कलर से जुड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी के अनुसार एक्सयूवी300 को कुल छह एक्सटीरियर कलर में पेश किया जाएगा। भारत में इसे फरवरी 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 8 लाख रूपए से 12 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, होंडा डब्ल्यूआर-वी और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।

महिन्द्रा एक्सयूवी300 इन छह एक्सटीरियर कलर में मिलेगी :-
- रेड रेज
- सनब्रस्ट ऑरेंज
- नेपोली ब्लैक
- पर्ल व्हाइट
- डीसेट सिल्वर
- एक्वामरीन
महिन्द्रा एक्सयूवी300 चार वेरिएंट डब्ल्यू4, डब्ल्यू6, डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8 (ओ) में मिलेगी। इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन और डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा। दोनों का टॉर्क क्रमशः 300 एनएम और 200 एनएम होगा। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। लॉन्चिंग के वक्त इस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं आएगा।

महिन्द्रा एक्सयूवी300 के टॉप वेरिएंट में सनरूफ (सेगमेंट फर्स्ट), ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक एसी और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर फीचर मिलेंगे। सुरक्षा के लिए इसके सभी वेरिएंट में ऑल डिस्क ब्रेक, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और ड्यूल एयरबैग जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। टॉप वेरिएंट डब्ल्यू8 (ओ) में 7 सात एयरबैग मिलेंगे। सेगमेंट में यह पहली कार होगी जिस में 7 एयरबैग आएंगे।
अगर आपको महिन्द्रा एक्सयूवी300 पसंद और इसे लेने का विचार कर रहे हैं तो आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसे बुक करवा सकते हैं। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कंपनी इसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर चुकी है। इसे 20,000 रूपए में बुक किया जा सकता है।
यह भी पढें : महिंद्रा एक्सयूवी300 के बेस वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर














