• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर दिखी महिन्द्रा एक्सयूवी300 एएमटी, जल्द होगी लॉन्च

    भारत में एक्सयूवी300 एएमटी को अगस्त 2019 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और हुंडई वेन्यू से होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 03, 2019 13:35 ist
    info icon
    published onJun 03, 2019 13:35 IST
    last updated onJun 03, 2019 13:35 IST
    303 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Venue Vs Mahindra XUV300: Variants Comparison

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 का एक वीडियो लीक हुआ है। इस में एक्सयूवी300 के टॉप वेरिएंट ड्ब्ल्यू8 (ओ) को एएमटी गियरबॉक्स के साथ देखा गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एएमटी वर्जन को अगस्त 2019 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    मौजूदा एक्सयूवी300 की बात करें तो इसे कंपनी ने साल की शुरूआत में लॉन्च किया था। फिलहाल यह कार केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में आती है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इसके पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स दे सकती है। इस में 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलेगा।

    एएमटी गियरबॉक्स जुड़ने के बाद मुकाबले में मौजूद कारों को कहां तक टक्कर देगी एक्सयूवी300, जानिये यहां...

    डीजल

     

    महिन्द्रा एक्सयूवी300

    टाटा नेक्सन

    मारुति विटारा ब्रेज़ा

    इंजन

    1.5-लीटर डीजल

    1.5-लीटर

    1.3-लीटर

    पावर

    116पीएस

    110पीएस

    90पीएस

    टॉर्क

    300एनएम

    260एनएम

    200एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एएमटी

    6-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एएमटी

    पेट्रोल

     

    महिन्द्रा एक्सयूवी300

    हुंडई वेन्यू

    टाटा नेक्सन

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    इंजन

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड

    1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड

    1.5-लीटर, 4-सिलेंडर

    पावर

    110पीएस

    120पीएस

    110पीएस

    123पीएस

    टॉर्क

    200एनएम

    170एनएम

    170एनएम

    150एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एएमटी

    7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एएमटी

    6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर

    Hyundai Venue Vs Mahindra XUV300: Variants Comparison

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 के मुकाबले में मौजूद टाटा नेक्सन और मारुति विटारा ब्रेजा में भी एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। वहीं हुंडई वेन्यू में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन और फोर्ड ईकोस्पोर्ट में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स दिया गया है।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एक्सयूवी300 का एएमटी वर्जन मैनुअल वेरिएंट से करीब 60-70 हजार रुपये महंगा हो सकता है।

    पेट्रोल ऑटोमैटिक

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 टाटा नेक्सन फोर्ड ईकोस्पोर्ट हुंडई वेन्यू
    9.5 लाख से 12.25 लाख रुपये (संभावित) 7.84 लाख से 9.95 लाख रुपये 9.77 लाख से 11.37 लाख रुपये 9.35 लाख से 11.10 लाख रुपये

    डीजल ऑटोमैटिक

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 टाटा नेक्सन मारुति विटारा ब्रेजा
    10 लाख से 12.75 लाख रुपये (संभावित) 8.84 लाख से 10.90 लाख रुपये 8.70 लाख से 10.43 लाख रुपये

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी नई महिन्द्रा स्कॉर्पियो

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी300

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है