• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में मिलेगी एयर फिल्टर टेक्नोलॉजी,बैक्टीरिया और वायरस को रखेगी आपसे दूर

    इससे पहले कंपनी ने इस कार में दिए जाने वाले पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, हाई बीम असिस्ट और ड्राइवर ड्राउजीनैस डिटेक्शन जैसे और भी सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स से पर्दा उठाया था।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 26, 2021 11:33 ist
    info icon
    published onJul 26, 2021 11:33 IST
    last updated onJul 26, 2021 11:33 IST
    776 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी एक्सयूवी700 का एक और टीजर वीडियो जारी किया है। इस बार इस टीजर वीडियो में इस कार में दिए जाने वाले सेगमेंट फर्स्ट 'स्मार्ट एयर फिल्टर' टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाया गया है। ये टेक्नोलॉजी गाड़ी के केबिन में मौजूद 99 प्रतिशत बैक्टीरिया और 95 प्रतिशत वायरसों को खत्म कर देगी। हालांकि कोरोना वायरस के खिलाफ इसका परीक्षण नहीं किया गया है। 

    Mahindra XUV700

    एक्सयूवी700 में 360 डिग्री कैमरा,टचस्क्रीन के लिए ट्विन डिस्प्ले सेटअप और इंस्टरुमेंट क्लस्टर,प्रीमियम साउंड सिस्टम,ड्युअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

    इसके अलावा इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर भी मिलेगा, इसमें लैन-कीप असिस्ट, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग के साथ ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर शामिल हो सकते हैं।

    एक्सयूवी700 में थार वाले 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ दिए जाएंगे। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।

    भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्राइस 16 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्कजार से रहेगा।

    यह भी पढ़ें:अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 और 2022 स्कॉर्पियो एसयूवी में मिलेगा नया इंफोटेनमेंट सिस्टम

    यह भी पढ़ें:महिंद्रा एक्सयूवी700 में मिल सकता है ऑटोनॉमस फीचर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    manoj kapoor
    Jul 24, 2021, 7:26:53 PM

    MY DREAM SUV

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है