English | हिंदी
अब रेव सब्सक्रिप्शन पर भी उपलब्ध होंगी महिंद्रा की कारें
रेव सब्सक्रिप्शन 19,720 रुपये/महीना से शुरू है। अपनी पसंद की महिंद्रा कार लेने के लिए आपको केवल मासिक सब्सक्रिप्शन फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और मेंटेनेंस जैसी प्रक्रियाओं के लिए कंपनी जिम्मेदार होगी।
909 Views
- Write a कमेंट

- द एसयूवी मेकर 'महिंद्रा' की कारें लेना अब और भी आसान होगा क्योंकि अब कंपनी अपनी कारें मासिक/वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध करवाने जा रही है। इस हेतु महिंद्रा ने रेव के साथ करार किया है।
- जिन पाठकों को नहीं पता है उन्हें बता दें कि रेव एक कार रेंटल सर्विस कंपनी है।
- रेव सब्सक्रिप्शन पर महिंद्रा केयूवी100, एक्सयूवी300, टीयूवी300, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी500, मराज़ो और अल्टुरस जी4 कारें उपलब्ध होगी।
- रेव सब्सक्रिप्शन 19,720 रुपये/महीना से शुरू है।
- सब्सक्रिप्शन पर कार लेने से ग्राहक डाउनपेमेंट, इंश्योरेंस खरीदने, और रजिस्ट्रेशन करवाने जैसी प्रक्रियाओं से बच सकते है। यह सभी औपचारिकताएँ कंपनी स्वयं करेगी। ग्राहकों को केवल मासिक सब्सक्रिप्शन राशि का भुगतान करना होगा।

-
सब्सक्रिप्शन राशि में ग्राहकों को नि:शुल्क मेंटेनेंस और इंश्योरेंस की सुविधा भी देती है।
-
इसके अलावा सब्सक्रिप्शन पर कार लेने से ग्राहक जब चाहे अपनी कार बदल भी सकते हैं। हालांकि, कार/मॉडल के चुनाव के आधार पर सब्सक्रिप्शन राशि में बदलाव आ सकता है। साथ ही सब्सक्रिप्शन बेसिस पर कार लेने से आप कार के मालिक नहीं बनते, जिससे सालाना कार की वैल्यू में आने वाली कमी (डेप्रिसिएशन) से भी आप मुक्त रहेंगे।
-
इस सुविधा का लाभ महिंद्रा या रेव की वेबसाइट पर जाकर लिया जा सकता है।
साथ ही पढ़ें: महिन्द्रा के बेड़े में शामिल होंगी तीन और इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कब होंगी लॉन्
was this article helpful ?
<p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him. </span></p>और देखें














