• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन बेस्ड ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

    महिंद्रा ने साउथ अफ्रीका में स्कॉर्पियो एन एसयूवी पर बेस्ड एक पिकअप कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है, इसे ‘ग्लोबल पिक अप’ नाम दिया गया है। कंपनी की योजना इसे भारत समेत कई देशों में बेचने की है।

    सोनू
    सोनू
    published on अगस्त 16, 2023 11:48 ist
    info icon
    published onAug 16, 2023 11:48 IST
    last updated onAug 16, 2023 11:48 IST
    189 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Global Pik Up

    महिंद्रा ने साउथ अफ्रीका में स्कॉर्पियो एन एसयूवी पर बेस्ड एक पिकअप कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है, इसे ‘ग्लोबल पिक अप’ नाम दिया गया है। कंपनी की योजना इसे भारत समेत कई देशों में बेचने की है।

    डिजाइन

    इस पिक अप में स्कॉर्पियो एन जैसा एलईडी हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है, जबकि इसकी एलईडी डीआरएल नई है। अन्य अपडेट की बात करें तो इसमें नई ग्रिल, फॉग लैंप्स के लिए वर्टिकल एलईडी स्ट्रिप, नया फ्रंट बंपर और पेलोड-बे के लिए नया रियर सेक्शन दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी ऊंचा रखा गया है।

    Mahindra Global Pik Up side

    इस पिकअप में स्कॉर्पियो एन एसयूवी वाले ही डोर पेनल, ओआरवीएम और विंडोलाइन दी गई है। महिंद्रा ने इसके कुछ ही स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया है। इसमें ड्राइवर साइड ए-पिलर पर हाई-स्नोरकल, रूफ रेक स्पोर्टी ऑक्सीलरी एलईडी लाइटिंग, साइडस्टेप और रग्ड ऑफ-रोड स्पेसिफिक अलॉय व्हील (साथ में लोडिंग एरिया में एक जोड़ी टायर) दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें पेलोड बे के लिए ओपनिंग गेट दिया गया है, जिस पर ‘महिंद्रा’ नाम लिखा हुआ है और दोनों तरफ वर्टिकल एलईडी टेललाइटें दी गई है।

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    फीचर और सेफ्टी

    महिंद्रा ने इस पिकअप की पूरी फीचर लिस्ट का खुलासा नहीं किया है। कंपनी के अनुसार स्कॉर्पियो एन बेस्ड इस पिकअप व्हीकल में 5जी कनेक्टिविटी और सिंगल-पेन सनरूफ मिलेगा। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें ऑल-अराउंड एयरबैग प्रोटेक्शन, और कुछ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर मिलेंगे जिनमें ड्राइवर ड्रोसिनेस डिटेक्शन भी शामिल होगा। ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि स्कॉर्पियो एन वाले प्लेटफार्म पर बना यह पिकअप भी काफी सुरक्षित होगा।

    इंजन

    Mahindra Scorpio N

    पिकअप वर्जन में स्कॉर्पियो एन एसयूवी का डीजल 4x4 पावरट्रेन दिया जाएगा, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। भारत में स्कॉर्पियो एन एसयूवी के स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैंः

    स्पेसिफिकेशन

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    132पीएस/ 175पीएस

    टॉर्क

    300एनएम/ 400एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    भारत में कब होगी लॉन्च?

    Mahindra Global Pik Up rear

    महिंद्रा ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि प्रोडक्शन रेडी स्कॉर्पियो ए पिकअप को कब तक लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह जरूर कहा है कि इसे भारत में लॉन्च करने की योजना भी है। हमारा मानना है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप को यहां 2026 से पहले लॉन्च नहीं किया जाएगा। महिंद्रा यह नया पिकअप अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशियन और लैटिन अमेरिका में भी उतारेगी।

    यह भी देखेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा स्कॉर्पियो lifestyler पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है