• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपने ग्राहकों के लिए महिंद्रा ने शुरू किया फ्री सर्विस कैंप, 25 फरवरी तक ले सकेंगे फायदा

     इस कैंप का फायदा महिंद्रा के कोई भी पर्सनल व्हीकल ओनर ले सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 17, 2020 17:37 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2020 17:37 IST
    last updated onFeb 17, 2020 17:37 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    • कुशल टेक्निशयनों द्वारा कारों का होगा 75 पॉइन्ट चैकअप 
    • 25 फरवरी त​क चलेगा ये फ्री कैंप
    • महिंद्रा की बोलेरो, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी500, मराज़ो, अल्टुरस जी4, एक्सयूवी300, टीयूवी300, केयूवी100, थार, ज़ायलो, न्यूवोस्पोर्ट,क्वांटो, वेरिटो, वेरिटो वाइब, लोगन और रेक्सटन के ग्राहक ले सकेंगे भाग

    महिंद्रा (Mahindra) ने अपने ग्राहकों के लिए एम-प्लस नाम से फ्री सर्विस कैंप (Mahindra Free Service Camp) शुरू किया है। 17 फरवरी से शुरू हुआ यह कैंप 25 फरवरी 2020 तक चलेगा। इस कैंप का फायदा महिंद्रा के कोई भी पर्सनल व्हीकल ओनर ले सकते हैं। भारत में कंपनी की 600 वर्कशॉप्स में इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है जहां कुशल टेक्निशयन व्हीकल का 75 पॉइन्ट चैकअप करेंगे। 

    इन कारों के ओनर्स ले सकेंगे फायदा

    यदि आपके पास महिंद्रा की बोलेरो, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी500, मराज़ो, अल्टुरस जी4, एक्सयूवी300, टीयूवी300, केयूवी100, थार, ज़ायलो, न्यूवोस्पोर्ट,क्वांटो, वेरिटो, वेरिटो वाइब, लोगन और रेक्सटन में से कोई एक कार है तो आप इस फ्री सर्विस कैंप का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा कैंप में भाग लेने वाले ग्राहकों को स्पेयर पार्ट्स और एसेसरीज़ की खरीद पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा।  

    Mahindra Marazzo

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2020: वोल्वो जैसे एक्टिव सेफ्टी फीचर्स से लैस महिंद्रा मराज़ो हुई शोकेस

    इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन

    इस फ्री सर्विस कैंप में भाग लेने के लिए ग्राहक चाहें तो अपने नज़दीकी महिंद्रा वर्कशॉप पर पहुंच सकते हैं वहीं अगर आप चाहें तो एम-प्लस मैगा कैंप में शामिल होने के लिए 'महिंद्रा विद यू हमेशा' के 24x7 टोल फ्री नंबर 1800-209-6006 या विद यू हमेशा मोबाइल एप्लिकेशन/वेबसाइट पर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि इस कैंप में भाग लेने वाले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: कुछ ऐसी हो सकती है महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है