• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लेक्सस 2022 तक उतारेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार

    लेक्सस की ओर से 2022 तक लॉन्च की जाने वाली प्योर इलेक्ट्रिक कार एक एसयूवी हो सकती है। साथ ही ये कार कंपनी की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार भी कहलाएगी।

    भानु
    भानु
    published on मई 20, 2021 17:01 ist
    info icon
    published onMay 20, 2021 17:01 IST
    last updated onMay 20, 2021 17:01 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    जापान की लग्जरी कारमेकर लेक्सस दो नए इलेक्ट्रिक मॉडल उतारेगी। 2021 में कंपनी सबसे पहले अपनी एक मास मार्केट कार पर बेस्ड प्लग इन हाइब्रिड कार उतारेगी। वहीं 2022 तक कंपनी एक प्योर इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगी। 

    इसे लेकर कंपनी की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है कंपनी की 2005 से लेकर अब तक की इलेक्ट्रिक जर्नी और पर्यावरण पर उसके प्रभावों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा कंपनी 2025 तक 20 इलेक्ट्रिफाइड मॉडल भी तैयार करने की प्लानिंग कर रही है जिनमें से 10 मॉडल प्योर इलेक्ट्रिक होंगे। 

    इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लेक्सस की सबसे बड़ी उपलब्धि अप्रैल 2021 में देखने को मिली जहां कंपनी ने 2 मिलियन के करीब हाइब्रिड व्हीकल्स बेचे। लेक्सस के लाइनअप में अभी 9 हाइब्रिड व्हीकल्स मौजूद हैं जिनमें एलएस हाइब्रिड,ईएस हाइब्रिड,एलसी हाइब्रिड,आरसी हाइब्रिड,सीटी हाइब्रिड,यूएक्स हाइब्रिड,आरएक्स हाइब्रिड और एनएक्स हाइब्रिड शामिल हैं। 

    हालांकि इस कार के बारे में लेक्सस की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसके लिए हमें कुछ वक्त और इंतजार करना पड़ सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है