• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    इसमें 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर इंजेनियम पेट्रोल और डीजल इंजन को 48 वोल्ट की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

    भानु
    भानु
    published on मई 27, 2019 16:51 ist
    info icon
    published onMay 27, 2019 16:51 IST
    last updated onMay 27, 2019 16:51 IST
    271 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट के फेसलिफ्ट अवतार को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। कंपनी ने कार में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जिससे ये कार पहले से भी दमदार हो गई है। डिस्कवरी स्पोर्ट के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में साल 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसे रेंज रोवर इवोक फेसलिफ्ट के बाद लॉन्च किया जाएगा।

    कंपनी ने 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट फेसलिफ्ट के फ्रंट में थोड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों में नई फ्रंट ग्रिल, नए हैडलैंप और बंपर शामिल हैं। साथ ही, टेललैंप और रियर बंपर के साथ बड़ा डिफ्यूज़र और ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट देकर गाड़ी के पिछले हिस्से को भी अपडेट किया गया है। कार के एक्सटीरियर में काफी हिस्सों पर ऑल ब्लैक कलर किया गया है जिस में ड्यूल टोन कलर ब्लैक रूफ भी शामिल है। डिस्कवरी स्पोर्ट फेसलिफ्ट का साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसा है। इसे पहले वाले प्रीमियम ट्रांसवर्स आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर ही फेसलिफ्ट अपडेट मिला है।

    केबिन में तकनीकी रूप से सुधार के साथ कार के इंटीरियर ले-आउट को बरकरार रखा गया है। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट फेसलिफ्ट में अब कंपनी की कुछ बड़ी कारों में दिए गए नए स्टीयरिंग व्हील, तीन नई डिजिटल डिस्प्ले और कई सारे तकनीकी फीचर जोड़े गए हैं। इनमें 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए कंट्रोल पैनल शामिल है। नई लैंडरोवर डिस्कवरी स्पोर्ट में क्लीयर साइट ग्राउंड व्यू टेक्नोलॉजी का फीचर भी दिया गया है। यह फीचर कंपनी की नई ईवोक में भी देखने को मिलता है। इस टेक्नोलॉजी से कार के फ्रंट साइड के नीचे 180 डिग्री का व्यू मिलेगा। कार में रियरव्यू कैमरा दिया गया है जिससे इनसाइड रियरव्यू मिरर पर 50 डिग्री तक के दृश्य देखे जा सकेंगे। इसके अलावा कार में वायरलैस चार्जिंग, मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट, पावर टेलगेट, 4जी वाई-फाई हॉटस्पॉट और हर रो में चार्जिंग स्लॉट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    नई डिस्कवरी स्पोर्ट में 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर इंजेनियम पेट्रोल और डीजल इंजन को 48 वोल्ट की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसके एक वेरिएंट में फ्रंट-व्हील-ड्राइव के साथ मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया गया है। इस वेरिएंट में डी150 4-सिलेंडर डीजल इंजन लगा है जो 150 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। भारत में फिलहाल यह इंजन डिस्कवरी स्पोर्ट के सबसे सस्ते मॉडल में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

    नई डिस्कवरी स्पोर्ट के बाकी इंजन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव, टैरेन रिस्पॉन्स और 9-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। इनके स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

    इंजन वेरिएंट

    फ्यूल टाइप

    पावर

    टॉर्क

    डी150

    डीजल

    150पीएस

    380एनएम

    डी180

    डीजल

    180पीएस

    430एनएम

    डी240

    डीजल

    240पीएस

    500एनएम

    पी200

    पेट्रोल

    200पीएस

    320एनएम

    पी250

    पेट्रोल

    249पीएस

    365एनएम

    ये सभी इंजन यूरोपियन बाजार में उपलब्ध कार के अलग-अलग वेरिएंट एस, एसई और एचएसई में दिए गए हैं।

    लैंड रोवर साल 2019 के आखिर तक नई ईवोक की तरह डिस्कवरी स्पोर्ट में भी 3-सिलेंडर इंजन वाले प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट को पेश करेगी। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के मौजूदा मॉडल को भारत में ही मैन्यूफैक्चर किया जा रहा है। यह 44.68 लाख रुपये से लेकर 61.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) की कीमत पर उपलब्ध है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, ऑडी क्यू5, मर्सिडीज बेंज जीएलई और वोल्वो एक्ससी60 से है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी नई लैंड रोवर डिफेंडर, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है