• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस का नया टीजर जारी, पैनोरमिक सनरूफ मिलना हुआ कंफर्म

    किआ मोटर्स के एसयूवी कार लाइनअप में सिरोस को सोनेट और सेल्टोस के बीच पोजिशन किया जाएगा

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 25, 2024 18:53 ist
    info icon
    published onNov 25, 2024 18:53 IST
    last updated onNov 25, 2024 18:53 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Kia Syros Teased Again, Panoramic Sunroof Confirmed

    • इसमें ड्यूल-डिजिटल डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें, और 6 एयरबैग दिए जा सकते हैं।

    • इसमें किआ सोनेट वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं।

    • इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    किआ सिरोस भारत में कोरियन कार कंपनी का अगला बड़ा लॉन्च होगा। किआ मोटर्स सिरोस एसयूवी के कई टीजर पहले ही जारी कर चुकी है, अब कंपनी ने इसका नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिससे इसमें एक बड़ा फीचर मिलना कंफर्म हुआ है।

    टीजर में क्या आया नजर?

    नए टीजर वीडियो से संकेत मिले हैं किआ सिरोस में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। वर्तमान में सोनेट में केवल सिंगल-पैन सनरूफ दिया गया है, और चूंकि सिरोस इससे ज्यादा प्रीमियम कार है ऐसे में इसमें यह फीचर दिया जा सकता है।

    इससे पहले जारी हुए टीजर में वर्टिकल स्टेक्ड 3-पोड एलईडी हेडलाइट की झलक दिखी थी। इसके अलावा बड़े विंडो पेनल, फ्लेट रूफ, और सी-पिलर की ओर विंडो बेल्टलाइन में एक किंक भी नजर आया। टीजर स्केच में फ्लेयर्ड व्हील आर्क, स्ट्रॉन्ग शोल्डर लाइन, और फ्लश-टाइप डोर हैंडल भी दिखे। लंबी रूफ रेल्स, एल-शेप्ड टेल लाइट, और अपराइट टेलगेट सिरोस के एक्सटीरियर डिजाइन को पूरा करते हैं।

    केबिन और संभावित फीचर

    Kia Sonet's 10.25-inch touchscreen

    किआ ने सिरोस के केबिन की झलक अभी तक नहीं दिखाई है, हालांकि हमारा मानना है कि इसमें सोनेट और सेल्टोस कार वाली समानताएं मिल सकती है। सिरोस में ड्यूल-टोन केबिन थीम दी जा सकती है, जबकि ऑनलाइन लीक हुई फोटो में 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिखा है।

    फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें सोनेट और सेल्टोस की तरह ड्यूल डिस्प्ले सेटअप दिया जा सकता है, इसके अलावा ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रिवर्स कैमरा, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    सोनेट वाले इंजन ऑप्शन

    सिरोस में सोनेट कार वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    83 पीएस

    120 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    172 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड आईएमटी*, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी*, 6-स्पीड एटी

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    किआ सिरोस की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। भारत में इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है।

    was this article helpful ?

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है