किआ सिरोस से 19 दिसंबर को उठेगा पर्दा, जल्द हो सकती है लॉन्च
किआ सिरोस को कंपनी के पोर्टफोलियो में सोनेट और सेल्टोस एसयूवी कार के बीच पोजिशन किया जाएगा
- Write a कमेंट

किआ मोटर्स इन दिनों एक नई एसयूवी कार पर काम कर रही है, जिसे भारत में किआ सिरोस नाम से उतारा जाएगा। नवंबर की शुरुआत में कंपनी ने इस अपकमिंग कार के टीजर जारी करने शुरू किए थे। अब जानकारी मिली है कि इससे 19 दिसंबर को पर्दा उठेगा। किआ के पोर्टफोलियो में इसे सोनेट और सेल्टोस एसयूवी के बीच पोजिशन किया जाएगा। अपकमिंग किआ एसयूवी कार में क्या कुछ खास मिलेगा, जानेंगे आगे:
किआ सिरोस डिजाइन

कुछ समय पहले जारी हुए टीजर में हम इसमें वर्टिकल स्टेक्ड 3-पोड एलईडी हेडलाइट और लंबी एलईडी डीआरएल, बड़े विंडो पेनल, और सी-पिलर के आगे विंडो बेल्टलाइन में किंक की झलक देख चुके हैं। इसके अलावा फोटो में फ्लेयर्ड व्हील आर्क, स्ट्रॉन्ग शोल्डर लाइन, और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स की झलक भी देखी जा चुकी है। अन्य एक्सटीरियर हाइलाइट्स में लंबी रूफ रेल्स, एल-शेप्ड टेल लाइट, और अपराइट टेलगेट शामिल है।
यह भी पढ़ें: 2024 होंडा अमेज फिर कैमरे में हुई कैद, 4 दिसंबर को होगी लॉन्च
किआ सिरोस केबिन और फीचर
किआ मोटर्स ने सिरोस कार के केबिन की झलक अभी तक नहीं दिखाई है, हालांकि हमारा मानना है कि इसमें सोनेट और सेल्टोस वाली काफी सारी समानताएं हो सकती है। सिरोस गाड़ी में ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम दी जा सकती है, जबकि इंटरनेट पर लीक हुई फोटो के अनुसार इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

इसमें सोनेट और सेल्टोस की तरह ड्यूल-डिस्प्ले सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रिवर्स कैमरा, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।
किआ सिरोस इंजन और ट्रांसमिशन
अभी तक सिरोस कार के इंजन स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हमारा मानना है कि इसमें सोनेट वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:
| स्पेसिफिकेशन |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड |
1-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
1.5-लीटर डीजल |
| पावर |
83 पीएस |
120 पीएस |
116 पीएस |
| टॉर्क |
115 एनएम |
172 एनएम |
250 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी |
6-स्पीड आईएमटी*, 7-स्पीड डीसीटी^ |
6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी*, 6-स्पीड एटी |
*आईएमटी - इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (क्लचलेस मैनुअल)
^डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
किआ सिरोस संभावित प्राइस और कंपेरिजन

किआ सिरोस की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। वर्तमान में भारत के कार बाजार में इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई गाड़ी मौजूद नहीं है।














