• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों के जरिए डालिए किया सेल्टोस एक्स-लाइन एडिशन पर एक नजर

    किया अपनी सेल्टोस एक्स-लाइन एडिशन से पर्दा उठा चुकी है। स्टैंडर्ड सेल्टोस के मुकाबले इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह जीटी लाइन' वेरिएंट पर बेस्ड है, इसमें स्पोर्टी रेड एलिमेंट की बजाए मैट ग्रे पेंट और ब्लैक कलर थीम मिलती है। यहां तस्वीरों के जरिये नज़र डालते हैं सेल्टोस एक्स-लाइन के एक्सटीरियर और इंटीरियर पर:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 26, 2021 15:23 ist
    info icon
    published onAug 26, 2021 15:23 IST
    last updated onAug 26, 2021 15:23 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    Kia Seltos X-Line Edition: Detailed In 10 Pictures

    किया अपनी सेल्टोस एक्स-लाइन एडिशन से पर्दा उठा चुकी है। स्टैंडर्ड सेल्टोस के मुकाबले इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह जीटी लाइन' वेरिएंट पर बेस्ड है, इसमें स्पोर्टी रेड एलिमेंट की बजाए मैट ग्रे पेंट और ब्लैक कलर थीम मिलती है। यहां तस्वीरों के जरिये नज़र डालते हैं सेल्टोस एक्स-लाइन के एक्सटीरियर और इंटीरियर पर:-

    फ्रंट

    फ्रंट पर सेल्टोस एक्स-लाइन में मैट ग्रेफाइट फिनिश्ड ग्रिल ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप के साथ दी गई है। इस कार में फॉग लैंप कवरिंग पर ब्लैक फिनिश और ऑरेंज एक्सेंट्स के साथ ब्लैक स्किड प्लेट भी दी गई है।  

    साइड

    Kia Seltos X-Line Edition: Detailed In 10 Pictures

    एक्स-लाइन में ग्लॉसी ब्लैक आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम) दिए गए हैं, जबकि जीटी लाइन वेरिएंट में ओआरवीएम पर एक्सटीरियर वाली ही कलर फिनिशिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें सिल्वर रूफ रेल्स, ए और सी पिलर पर ग्लॉसी ब्लैक फिनिश और ऑरेंज एक्सेंट्स के साथ साइड डोर गार्निश भी मिलती है। 

    व्हील्स

    Kia Seltos X-Line Edition: Detailed In 10 Pictures

    किया ने इस गाड़ी में नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिसकी डिज़ाइन सेल्टोस जीटीएक्स+ में दिए गए 17-इंच अलॉय व्हील से एकदम अलग है।

    रियर

    रियर साइड पर इसमें शार्क फिन एंटीना, टेलगेट गार्निश, एग्ज़हॉस्ट मफलर, रियर स्पॉइलर और स्किड प्लेट पर ग्लॉसी ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बूट पर 'एक्स-लाइन' बैजिंग भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें : किया मोटर्स लाएगी एक नई कार, सेल्टोस पर बेस्ड हो सकती है ये गाड़ी

    इंटीरियर 

    नई अपहोल्स्ट्री

    इसके केबिन में नई 'इंडिगो पेरा' लैदर सीट अपहोल्स्ट्री हनीकांब डिज़ाइन और ग्रे स्टिचिंग के साथ दी गई है। इसमें सीटों पर डीप ब्लू और मैट ग्रे कलर का इस्तेमाल किया गया है। केबिन में 'एक्स-लाइन' बैजिंग नहीं दी गई है। 

    डैशबोर्ड

    Kia Seltos X-Line Edition: Detailed In 10 Pictures

    इसके डैशबोर्ड पर कोई अहम बदलाव नहीं हुआ है। इसमें टॉप वेरिएंट जीटी लाइन वाले सभी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हेड अप डिस्प्ले, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रिमोट इंजन स्टार्ट केबिन प्री-कूलिंग के साथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  

    ट्रांसमिशन ऑप्शंस

    Kia Seltos X-Line Edition: Detailed In 10 Pictures

    किया सेल्टोस एक्स-लाइन में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल (140 पीएस) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस) दिए गए हैं।  दोनों इंजन के साथ इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स ऑप्शंस भी मिलते हैं।

    कंपनी सेल्टोस एक्स-लाइन को भारत में अगले महीने तक लॉन्च करेगी और इसकी प्राइस से भी तब ही पर्दा उठाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत मौजूदा सेल्टोस के टॉप वेरिएंट जीटीएक्स+ से 50,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में किया सेल्टोस जीटीएक्स+ वेरिएंट की प्राइस 15.53 लाख रुपए से 17.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी देखें: किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है