• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन कल हो सकता है लॉन्च

    किया सेल्टोस को भारत में लॉन्च हुए लगभग दो साल हो गए हैं। इस एसयूवी कार के एनिवर्सरी एडिशन को पिछले साल लॉन्च किया गया था, अब कंपनी इस कार के नए ग्रेविटी एडिशन को उतारने वाली है जिसे कल लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की लॉन्च डेट का अंदाजा हमें कंपनी द्वारा भेजे गए 'सेव द डेट' इनविटेशन से लगा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 26, 2021 17:08 ist
    info icon
    published onApr 26, 2021 17:08 IST
    last updated onApr 26, 2021 17:08 IST
    882 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Seltos Gravity Edition

    • किया सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन को कल लॉन्च किया जाएगा।
    • इसमें सोनेट कार की तरह ही 6-स्पीड आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
    • इस कार में पैनोरमिक सनरूफ समेत कई नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
    • इसके 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं होगा।
    • भारत में किया सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन की प्राइस रेगुलर मॉडल से ज्यादा रखी जाएगी।

    किया सेल्टोस को भारत में लॉन्च हुए लगभग दो साल हो गए हैं। इस एसयूवी कार के एनिवर्सरी एडिशन को पिछले साल लॉन्च किया गया था, अब कंपनी इस कार के नए ग्रेविटी एडिशन को उतारने वाली है जिसे कल लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की लॉन्च डेट का अंदाजा हमें कंपनी द्वारा भेजे गए 'सेव द डेट' इनविटेशन से लगा है। साउथ कोरियाई बाजार में इस एडिशन को 2020 में पेश किया गया था।

    Kia Seltos Gravity Edition

    अपडेट सेल्टोस में कई कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इस अपकमिंग कार में नई क्रोम स्टड फ्रंट ग्रिल और बड़े साइज़ के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ फीचर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें रेगुलर मॉडल वाले ही फीचर्स जैसे 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एयर प्यूरीफायर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलना जारी रहेंगे।

    यह भी पढ़ें : अपडेट किया सोनेट कार की नई जानकारी हुई लीक, कल होगी लॉन्च

    सेल्टोस के पेट्रोल वेरिएंट्स (1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल) के साथ हुंडई-किया वाला क्लचलैस मैनुअल 6-स्पीड आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स दिया जा सकता है। वहीं, इसके डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

    यहां देखें इसके पावरट्रेन ऑप्शंस :-

    इंजन 

    1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    140 पीएस

    115 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    242 एनएम

    144 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    Kia Seltos Gravity Edition

    अनुमान है कि नई सेल्टोस की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में किया सेल्टोस की प्राइस 9.89 लाख रुपए से 17.65 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, अपकमिंग स्कोडा कुशाक  और फोक्सवैगन टाइगन से होगा।

    यह भी देखें: किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है