• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस को 27 अप्रैल को मिल सकता है नया लोगो, नए फीचर्स और वेरिएंट भी हो सकते हैं शामिल

    किया सेल्टोस (Kia Seltos) को भारत में 2019 में लॉन्च किया गया था। देश में यह किया मोटर्स की पहली कार थी। अभी तक कंपनी ने सेल्टोस को कोई अपडेट नहीं दिया है। हाल ही में कंपनी ने हमें एक इन्विटेशन भेजा है जिसमें बताया गया है कि 27 अप्रैल को कुछ बड़ा होने जा रहा है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 24, 2021 10:53 ist
    info icon
    published onMar 24, 2021 10:53 IST
    last updated onMar 24, 2021 10:53 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट
    • किया सेल्टोस कंपनी की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
    • कंपनी ने इस साल जनवरी में अपने नए लोगों को दिखाया था, हमारा मानना है कि सेल्टोस को कंपनी की नई बैजिंग दी जा सकती है।
    • इसमें कुछ कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट भी दिए जा सकते हैं। 
    • इस दौरान किया भारत में अपने फ्यूचर प्लान की जानकारी भी दे सकती है।

    Kia Seltos

    किया सेल्टोस (Kia Seltos) को भारत में 2019 में लॉन्च किया गया था। देश में यह किया मोटर्स की पहली कार थी। अभी तक कंपनी ने सेल्टोस को कोई अपडेट नहीं दिया है। हाल ही में कंपनी ने हमें एक इन्विटेशन भेजा है जिसमें बताया गया है कि 27 अप्रैल को कुछ बड़ा होने जा रहा है।

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस दिन से कंपनी सेल्टोस के साथ अपना नया लोगो देने की शुरूआत कर सकती है। साथ ही कंपनी इसकी वेरिएंट्स लाइनअप में कुछ नए वेरिएंट और कुछ नए फीचर्स भी शामिल कर सकती है, ताकि यह फॉक्सवैगन ग्रुप की दो अपकमिंग कार स्कोडा कुशाक और टाइगन को कड़ी टक्कर दे सके।

    यह भी पढ़ें : इन 8 तस्वीरों के जरिए समझें किया मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार के बारे में

    पिछले साल किया ने कोरिया में सेल्टोस का स्पेशल ग्रेविटी एडिशन लॉन्च किया था। इस स्पेशल एडिशन कार में नई स्टड फ्रंट ग्रिल, नए 18 इंच अलॉय व्हील और बड़ी स्किड प्लेट दी गई है। इसके केबिन में नई ग्रे-ब्लैक थीम दी गई है। यह स्पेशल एडिशन मॉडल इसके टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है। हमारा मानना है अगले महीने कंपनी भारत में भी ग्रेविटी एडिशन को पेश कर सकती है। इसके इंजन स्पेसिफिकेशन में बदलाव होने की संभावनाएं कम ही हैं।

    Kia Seltos Gets New Special Gravity Edition In Korea, Will It Come To India?

    हमारा यह भी मानना है कि कंपनी इस इवेंट में भारत के कार बाजार से जुड़े अपने फ्यूचर प्लान की जानकारी भी साझा कर सकती है। कुछ समय पहले कंपनी ने कहा था कि वह हर छह महीने में भारत में अपना एक नया मॉडल उतारेगी। कंपनी ने सितंबर 2020 में सोनेट कार को पेश किया था। ऐसे में कंपनी की नई कार को लेकर क्या रणनीति है, इसके बारे में फिलहाल जानकारी मिलना बाकी है।

    यह भी देखें: किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kumara
    Apr 25, 2021, 4:07:57 AM

    KIA may launch a sedan on 27th April.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है