• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में लॉन्च हो सकती है 'किया' पिकांटो स्पोर्ट

    हुंडई मोटर्स के स्वामित्व वाली कोरियन कंपनी ‘किया’ भी भारतीय बाजार में उतरने को लेकर काफी उत्साहित है। अटकलें हैं कि कंपनी आंध्र प्रदेश को अपना प्रोडक्शन बेस बनाएगी। अगर ऐसा हुआ तो पूरी उम्मीद है कि कंपनी अपनी हैचबैक पिकांटो और कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पोर्टएज़ को भी भारतीय बाजार में उतारेगी।

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 12, 2016 17:16 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2016 17:16 IST
    last updated onFeb 12, 2016 17:16 IST
    42 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Picanto

    ऑटोकार से बातचीत में किया मोटर्स कॉरपोरेशन के माइकल चो ने कहा कि ‘भविष्य में इंजनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हम प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कई देशों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इनमें भारत भी शामिल है। हालांकि इस बारे में अभी कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।’

    Kia Sportage

    बात करें पिकांटो की तो यह 5-डोर हैचबेक कार है। यह हुंडई की आई-10 से मिलती-जुलती है। नेक्स्ट जनरेशन पिकांटो को फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2015 में दिखाया गया था। यह चौथे जनरेशन की कार है। संभावना है कि भारत आने वाली कार में हुंडई इयॉन और ग्रैंड आई-10 जैसे 1 लीटर और 1.2 लीटर के इंजन दिए जा सकते हैं। चर्चाएं ये भी है कि कंपनी पिकांटो स्पोर्ट वेरिएंट को भी यहां ला सकती है। इसमें हुंडई आई-10 की तरह 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प देखने को मिलेगा। बात करें किया स्पोर्टएज़ की तो यहां इसका मुकाबला रेनो डस्टर और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।

    यह भी पढ़ें :

    ये है हुंडई की नई ट्यूसॉन, पांच साल बाद भारत में हुआ कमबैक

    सोर्सः आॅटो कार इंडिया

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    हुंडई आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है