• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई के टॉप फीचर से उठा पर्दा, बुकिंग 5 मई से होगी शुरू

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बुकिंग 5 मई से शुरू होगी और डिलीवरी जून से मिलेगी

    सोनू
    सोनू
    published on मई 02, 2025 18:08 ist
    info icon
    published onMay 02, 2025 18:08 IST
    last updated onMay 02, 2025 18:08 IST
    227 Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन इंडिया ने अपकमिंग फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई के टॉप फीचर से पर्दा उठाया है। इस परफॉर्मेंस हैचबैक कार को भारत में इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी अनऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। हालांकि इसकी ऑफिशियल बुकिंग 5 मई से शुरू होगी।

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा और इसकी केवल सीमित यूनिट ही उपलब्ध होगी। अगर आप इतने भाग्यशाली हैं कि इसे अपने लिए बुक कर पाते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी जून में मिल सकती है।

    यहां देखिए भारत आने वाली फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई के सभी टॉप फीचर:

    फीचर और सेफ्टी

    भारत में फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई में ये सभी फीचर मिलने की पुष्टि हुई है:

    एक्सटीरियर

    • 18 इंच अलॉय व्हील

    • एलईडी हेडलाइट्स

    • वेलकम और गुडबाय इफेक्ट के साथ एलईडी डीआरएल

    • इल्लुमिनेटेड लोगो

    • एक्स-शेप की फॉग लाइट

    इंटीरियर

    • रेड एक्सेंट के साथ टार्टन सीट अपहोल्स्ट्री

    • लेदरेट रेप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • पैडल शिफ्टर्स

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग

    कंफर्ट

    • रियर वेंट्स के साथ थ्री-जोन ऑटो एसी

    • कीलेस स्टार्ट

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • क्रूज़ कंट्रोल (अडेप्टिव)

    इंफोटेनमेंट

    • 12.9-इंच इंफोटेनमेंट

    • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • 7-स्पीकर साउंड सिस्टम

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    सेफ्टी

    • सात एयरबैग

    • रियर-व्यू पार्किंग कैमरा

    • लेन असिस्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग असिस्ट जैसे एडीएएस फीचर

    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    इंजन

    भारत आने वाली गोल्फ जीटीआई के स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध वेरिएंट की तरह एक इंजन दिया जाएगा।

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    265 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम

    गियरबॉक्स

    7-स्पीड डीसीटी

    एसेलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    5.9 सेकंड

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    गोल्फ जीटीआई भारत में पोलो जीटीआई के बाद फोक्सवैगन की दूसरी परफॉर्मेंस हैचबैक कार हागी। इसकी कीमत करीब 52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है और इसकी सीमित यूनिट बेची जाएगी। इसका मुकाबला मिनी कूपर एस से रहेगा।

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन गोल्फ जीटीआई पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है