• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तीसरी जनरेशन की वॉल्वो एस60 सेडान से उठा पर्दा, 2021 तक होगी लॉन्च

    इस कार की बुकिंग जनवरी 2021 में और डिलीवरी मार्च से शुरू होगी।   नई वॉल्वो एस60 सेडान केवल सिंगल वेरिएंट टी4 इंस्क्रिप्शन में ही उपलब्ध होगी। इसे एस90 वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।  इसका एक्सटीरियर व इंटीरियर भी इससे मिलता जुलता ही होगा।   इस अपकमिंग कार में पायलेट असिस्ट और सिटी सेफ्टी जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।   इसकी प्राइस 45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 27, 2020 15:42 ist
    info icon
    published onNov 27, 2020 15:42 IST
    last updated onNov 27, 2020 15:42 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    ​​​​​​2021 Volvo S60

    • इस कार की बुकिंग जनवरी 2021 में और डिलीवरी मार्च से शुरू होगी।  
    • नई वॉल्वो एस60 सेडान केवल सिंगल वेरिएंट टी4 इंस्क्रिप्शन में ही उपलब्ध होगी।
    • इसे एस90 वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।  इसका एक्सटीरियर व इंटीरियर भी इससे मिलता जुलता ही होगा।  
    • इस अपकमिंग कार में पायलेट असिस्ट और सिटी सेफ्टी जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।  
    • इसकी प्राइस 45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।  

    वॉल्वो ने अपनी तीसरी जनरेशन की एस60 सेडान के भारतीय वर्जन से पर्दा उठा दिया है। इस कार को पहले 2019 में लॉन्च किया जाने वाला था, लेकिन अब इसकी सेल 2021 की पहली तिमाही में शुरू होगी।  यह वही मॉडल है जिसे 2018 के अंत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोकेस किया गया था। भारत में यह अपकमिंग सेडान केवल एक वेरिएंट टी4 इंस्क्रिप्शन में ही उपलब्ध होगी। 

    नई एस60 कार को दूसरे वॉल्वो मॉडल्स (जैसे फ्लैगशिप सेडान एस90) ही तरह ही एसपीए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। बंद हो चुके पुराने मॉडल के मुकाबले 2021 एस60 कार ज्यादा शार्प और एंगुलर दिखने वाली सेडान है। फ्रंट पर इसमें वॉल्वो की लेटेस्ट सिग्नेचर एलईडी डीआरएल्स, पतली फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर पर सर्कुलर फॉग लैंप्स दिए गए हैं। वहीं, रियर साइड पर एस90 कार की तरह ही सी-शेप के एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।  

    2021 Volvo S60 cabin

    यह भी पढ़ें यूरोप में 'बेयोन' नाम से पेश की जाएगी हुंडई की नई आई20 बेस्ड क्रॉसओवर, 2021 तक हो सकती है लॉन्च

    इंटीरियर की बात करें तो इस कार का केबिन लेआउट एकदम मिनिमल रखा गया है। इसकी फीचर लिस्ट में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोवर्स और विल्किंस म्यूज़िक सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।

    2021 Volvo S60 side

    सेफ्टी के लिहाज से नई एस60 सेडान में पायलट असिस्ट सिस्टम, रन ऑफ़-रोड प्रोटेक्शन और मिटिगेशन, सिटी सेफ्टी, लेन कीप असिस्ट और रोड साइन इन्फॉर्मेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पायलट असिस्ट सिस्टम ड्राइवर को स्टीयरिंग, एसेलेरेशन और 130 किलोमीटर/घंटे की स्पीड तक ब्रेकिंग में मदद करता है, वहीं सिटी सेफ्टी फीचर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर आॅटोनोमस ब्रेकिंग का इस्तेमाल करते हुए किसी खतरे को डिटेक्ट करते हुए अलर्ट करके आपकी गाड़ी को किसी दूसरे व्हीकल, पैदल चल रहे शख्स, किसी साइक्लिस्ट या जानवर से टकराने से बचा लेता है।  इसके अलावा इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट ब्रेक सपोर्ट के साथ और रियर कोलिजन वॉर्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    भारत आने वाली एस60 में केवल पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा। इसमें एक्ससी40 एसयूवी वाला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 190 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा जो फ्रंट व्हील्स तक पावर पहुंचाएगा। 

    2021 Volvo S60 rear

    भारत में थर्ड जनरेशन एस60 सेडान की प्राइस 45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के करीब रखी जा सकती है। कंपनी इस कार की बुकिंग जनवरी में लेना शुरू करेगी और इसकी डिलीवरी मार्च 2021 से शुरू होगी। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज़, मर्सिडीज़ बेंज सी-क्लास, जैगुआर एक्सई और अपकमिंग फेसलिफ्टेड ऑडी ए4 से होगा।  

    यह भी पढ़ें महिंद्रा थार के सभी वेरिएंट में जल्दी ही स्टैंडर्ड मिलेंगी फॉरवर्ड फेसिंग सीटें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    वोल्वो एस60 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है