English | हिंदी
फेसलिफ्ट हुंडई ट्यूसॉन से उठा पर्दा
अपडेट ट्यूसॉन के इंजन और डिजायन में कई अहम बदलाव हुए हैं
34 Views
- Write a कमेंट

हुंडई ने न्यू यॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो-2018 में ट्यूसॉन के फेसलिफ्ट अवतार से पर्दा उठाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इसे यूरोपीय बाजार में पेश कर सकती है।

फेसलिफ्ट हुंडई ट्यूसॉन की खासियतें...

- आगे वाले हिस्से का डिजायन नया है। इस में हुंडई की नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है, जो पहले से ज्यादा बड़ी नज़र आती है।

- फुल एलईडी हैडलैंप्स, नई एलईडी लाइट गाइड के साथ दिए गए हैं। मौजूदा मॉडल में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स लगे हैं।

- आगे वाला बंपर पहले से ज्यादा आकर्षक है, इस में नई फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है। फॉग लैंप्स और डे-टाइम रनिंग लाइट को एक साथ रखा गया है।

- साइड में नए अलॉय व्हील दिए गए हैं, बाकी का डिजायन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है।

- पीछे की तरफ एलईडी ग्राफिक्स वाला नया स्प्लिट रैप-अराउंड टेललैंप्स और नया बूट लिड दिया गया है।

- पीछे वाले बंपर में भी बदलाव हुआ है। लाइसेंस प्लेट को बूट लिड पर फिट किया गया है, यह पहले से ज्यादा चौड़ी नज़र आती है।

- अपडेट ट्यूसॉन के केबिन में सबसे अहम बदलाव हुए हैं। पुराने मॉडल के केबिन की काफी आलोचना हुई थी, जिसका कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल में सुधार किया है।

- अपडेट ट्यसॉन में नया डैशबोर्ड दिया गया है, इसे नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है। इस में फ्री-फ्लोटिंग यूनिट दी गई है, जो नई सेंटा-फे से मिलती-जुलती है। एसी वेंट को टचस्क्रीन यूनिट के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है।

- केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम है। इस के बीच में नई लैदर लेअर दी गई है।
- अंतरराष्ट्रीय मॉडल में मौजूदा इंजनों के अलावा नए 1.6 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। भारत आने वाली फेसलिफ्ट ट्यूसॉन में मौजूदा मॉडल वाले 2.0 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं।
- अपडेट ट्यूसॉन में 2.0 लीटर डीज़ल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह गियरबॉक्स भारत आने वाली अपडेट ट्यूसॉन में भी दिया जा सकता है।
भारत कब आएगी फेसलिफ्ट ट्यूसॉन

हुंडई ने 14 नवंबर 2016 को भारत में तीसरी जनरेशन की ट्यूसॉन को लॉन्च किया था। इसके करीब 11 महीनों बाद कंपनी ने इसका ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट उतारा था। इसका मुकाबला जीप कंपास से है।

भारत में फेसलिफ्ट ट्यूसॉन को साल 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा मॉडल की तरह फेसलिफ्ट ट्यूसॉन को भी भारत में एसेंबल करके बेचा जा सकता है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की कीमत के आसपास हो सकती है। मौजूदा ट्यूसॉन की कीमत 17.99 लाख रूपए से लेकर 25.44 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

यह भी पढ़ें :
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














