• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजु़की ने इंडोनेशिया में दिखाया अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन

    मारूति सुजु़की ने फाइनली जर्काता में आयोजित हो रहे 2015-गैकिण्डो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में एपीवी अर्टिका के फेसलिफ्ट वर्जन को डिस्प्ले किया है, जिसे आने वाले कुछ महिनों में ही लाॅन्च किए जाने की उम्मीद है। इस फेसलिफ्ट वर्जन के एक्सटीरियर-इंटीरियर के अलावा इंजन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इंडोनेशिया में दिखाए गए अर्टिगा के इस नए माॅडल में 1.4-लीटर वीवीटी (VVT) पेट्रोल और 1.3-लीटर डीडीआईएस (DDiS) डीज़ल इंजन लगा है।

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 21, 2015 09:38 ist
    info icon
    published onAug 21, 2015 09:38 IST
    last updated onAug 21, 2015 09:38 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

     

    बदलावों की बात करें तो अर्टिगा के इस नए माॅडल में नई 3-स्लेट क्रोम ग्रिल, नया बम्पर और क्रोम फिनिश से घिरे फोग लेम्प्स एकदम नया लुक देते हैं, लेकिन ग्रिल के अलावा गौर करने लायक ज्यादा कुछ नहीं है।

    इसी प्रकार साइड प्रोफाइल में भी नए ट्विन 5-स्पोक अलाॅय को छोड़कर कोई बदलाव नहीं है, जो मारूति की कई कारों में पहले ही देखे जा चुके हैं। रियर पार्ट में टेल लाइट्स के बीच नई रिफलेक्टर की जोड़ी और लाइसेंस प्लेट के उपर क्रोम स्ट्रिप फ्रेश अहसास कराने में थोड़ी बहुत कामयाब हुई है।

    अब बात करते हैं इंटीरियर की तो पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टाॅप व इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर एडवांस फीचर्स के तौर पर शामिल किए गए हैं, वही 7-इंच स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम के भी आने की उम्मीद की जा सकती है। इसके अलावा, इंडोनेशिया में दिखाए गए अर्टिगा के फेसलिफ्ट वर्जन में 50:50 स्प्लीट लास्ट रो फोल्डिंग फंक्शन भी दिया गया है, जिसके भारत में उतारे जाने वाले माॅडल में भी दिए जाने की संभावनाओं से पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है