• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसी हो सकती है भारत आने वाली नई होंडा सिविक…

    होंडा सिविक भारत में अपनी दूसरी पारी खेलने को तैयार है। 10 वीं जनरेशन की ग्लोबल सिविक को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। होंडा इंडिया ने थाईलैंड में बनी नई सिविक को टेस्टिंग के लिए यहां मंगवाया है।

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 10, 2016 15:49 ist
    info icon
    published onJun 10, 2016 15:49 IST
    last updated onJun 10, 2016 15:49 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    नई सिविक की सबसे बड़ी खासियत टर्बोचार्ज्ड वीटेक इंजन होगा। यह होंडा का पहला टर्बोचार्ज्ड इंजन है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस फेसलिफ्ट, हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। तो और क्या मिलेगा या मिल सकता है नई होंडा सिविक में जाननें की कोशिश करेंगे यहां...

    फास्टबैक डिजायन

    बात करें डिजायन की तो पुराने वर्जन की तुलना में नई सिविक ज्यादा बेहतर नजर आती है। इसे पीछे की तरफ से फास्टबैक डिजायन दिया गया है। ग्लोबल ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए नई सिविक में तीखी और नीचे की तरफ झुकी हुई रूफलाइन दी गई है, जो कार को और दमदार लुक देती है।

    इसके अलावा होंडा की नई ग्रिल, ऑप्शनल फुल एलईडी हैडलैंप्स, सी शेप वाले एलईडी टेललैंप्स और डायमंड कट अलॉय व्हील जैसे फीचर्स भी इस कार में मिलेंगे।

    इंजन

    1.5लीटर वीटेक टर्बो इंजन

    दसवीं जनरेशन सिविक के पेट्रोल वर्जन में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर वीटेक टर्बो इंजन दिया गया है। जो 170 बीएचपी की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा की इंजन रेंज में यह सबसे पावरफुल इंजन है। होंडा के पास 1.8 लीटर और 2.0 लीटर के 4-सिलेंडर इंजन मौजूद हैं। वहीं एशियन वर्जन में इसे 1.8 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है। संभावना है कि भारत आने वाली सिविक के टॉप वेरिएंट आरएस में 1.5 लीटर का इंजन  मिलेगा। जो 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    1.6 लीटर आई-डीटेक डीज़ल इंजन

    होंडा ने यूरोपियन मार्केट में इसके डीज़ल वर्जन में 1.6 लीटर आई-डीटेक इंजन दिया है। जो 120 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। माना जा रहा है कि भारत आने वाली सिविक के डीज़ल वर्जन में भी यही इंजन मिलेगा। संभावना है कि यह इंजन 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा।

    फीचर्स

    अब आते हैं कार के फीचर्स पर। नई सिविक में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो पुरानी सिविक जैसा है। इंफोटेंमेंट सिस्टम में 7-इंच की टचस्क्रीन यूनिट को शामिल किया गया है, जो एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इंफोटेंमेंट सिस्टम के अपडेट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी दिखाई देंगे।

    क्लाइमेट कंट्रोल फीचर को ड्यूल जोन कूलिंग के साथ दिया गया है। इसकी डिस्प्ले यूनिट को टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट यूनिट में दिया गया है। इसके अलावा यहां इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेक होल्ड बटन भी मिलेंगे। यह वैसे ही काम करेगा जैसा आप पैर से ब्रेक दबा कर काम करते हैं।

    इस तरह देखें तो नई सिविक काफी अच्छे और हाईटेक फीचर्स और दमदार इंजन के साथ आएगी। चर्चा है कि इसका बड़ा हिस्सा भारत में ही तैयार किया जाएगा ऐसे में इसकी कीमत आक्रामक रहने की उम्मीद है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है