• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई के नए 1.6 लीटर डीज़ल इंजन से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    नया डीज़ल इंजन सबसे पहले किया ऑप्टिमा में मिलेगा

    रौनक
    रौनक
    published on मार्च 01, 2018 15:11 ist
    info icon
    published onMar 01, 2018 15:11 IST
    last updated onMar 01, 2018 15:11 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai 1.6-litre U2 Diesel

    हुंडई-किया मोटर्स ने नए 1.6 लीटर यू3 सीआरडीआई डीज़ल इंजन से जुड़ी जानकारियां साझा की है। यह इंजन सबसे पहले किया ऑप्टिमा में आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह इंजन हुंडई की वरना, क्रेटा और एलांट्रा में भी दिया जा सकता है। मौजूदा समय में इन में पुरानी जनरेशन का 1.6 लीटर यू2 सीआरडीआई इंजन लगा है।

    Hyundai 1.6-litre U2 Diesel

      1.2 लीटर यू2 (पुराना) 1.6 लीटर यू3 (नया)
    पावर 128 पीएस 136 पीएस (+ 8 पीएस)
    टॉर्क 260 एनएम 320 एनएम (+ 60 एनएम)

    किया मोटर्स का कहना है कि नए डीज़ल इंजन को यूरो-6 उत्सर्जन मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किया ऑप्टिमा में यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।

    Kia SP Concept

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां 1.6 लीटर यू2 सीआरडीआई को सबसे ज्यादा तैयार किया जाता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए यू3 इंजन को भी यहीं तैयार किया जाएगा।

    Hyundai Verna

    कुछ समय पहले किया मोटर्स ने कहा था कि एसपी कॉन्सेप्ट में बीएस-6 मानकों वाला इंजन आएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली किया एसपी कॉन्सेप्ट में भी नया 1.6 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। एसपी कॉन्सेप्ट को हुंडई क्रेटा वाले प्लेटफार्म पर तैयार है, ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में क्रेटा में भी ये इंजन दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : क्या खासियतें समाई हैं फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा में, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है