• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने जर्मनी में लाॅन्च की आई-20 स्पोर्ट, कीमत करीब 14 लाख रूपए

    हुंडई ने जर्मनी में आई-20 स्पोर्ट को लाॅन्च कर दिया है। इसकी कीमत 19,990 यूरो (करीब 14 लाख रूपए) है। इसमें हुंडई का नया 1.0-लीटर टर्बो जीडीआई इंजन दिया गया है। संभावना है कि भारतीय बाजार में भी हुंडई इस इंजन को उतार सकती है।

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 07, 2016 11:52 ist
    info icon
    published onJan 07, 2016 11:31 IST
    last updated onJan 07, 2016 11:52 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    दरअसल मारूति की योजना जल्द ही बलेनो में इसी तरह का पावरफुल इंजन देने की है, जो 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन होगा। नए इंजन वाली बलेनो की टेस्टिंग चल रही है, जो कई बार कैमरों में कैद हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।

    आई-20 स्पोर्ट के एक्सटीरियर की बात करें इसे सिर्फ पोलर व्हाईट कलर स्कीम में ही उतारा गया है। इसके फ्रंट में रिडिजायन बम्पर दिया गया है। इसके अलावा रेगुलर आई-20 की तरह प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ काॅर्नर लाइट व एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई है। साइड में नई स्कार्टिंग व पिछले बम्पर पर फॉक्स डिफ्यूज़र और क्रोम फिनिश वाली एक्जॉस्ट टिप दी गई है। पीछे की तरफ एलईडी वाली टेल लाइट दी गई हैं।

    इंटीरियर पर नजर डालें तो यहां टचस्क्रीन मल्टीमिडिया सिस्टम दिया गया है। अन्य सभी फीचर्स मौजूदा आई-20 जैसे ही हैं।

    हुंडई आई-20 स्पोर्ट में दिए गए इंजन की बात करें तो यह 1.0-लीटर का  पेट्रोल इंजन है। जिसमें टर्बोचार्ज के साथ ही डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई  है। यह 120पीएस की पावर के साथ 171.6एनएम का टाॅर्क 1500आरपीएम पर जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियर बाॅक्स दिया गया है

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है