• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई लाई ग्रैंड आई-10 का ड्यूल-टोन एडिशन

    फोर्ड फीगो और मारूति स्विफ्ट से होगा मुकाबला

    रौनक
    रौनक
    published on फरवरी 12, 2018 09:54 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2018 09:54 IST
    last updated onFeb 12, 2018 09:54 IST
    54 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Hyundai Grand i10 Dual-Tone

    हुंडई ने ग्रैंड आई-10 का ड्यूल-टोन एडिशन पेश किया है। ड्यूल-टोन एडिशन को स्पोर्ट्ज वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला फोर्ड फीगो और मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट से होगा।

    2018 Hyundai Grand i10 Dual-Tone

    ग्रैंड आई-10 ड्यूल-टोन एडिशन का डिजायन लेआउट एलीट आई20 से लिया गया है। इस में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है, जबकि स्पोर्ट्ज वेरिएंट के डैशबोर्ड पर बैज़ कलर फिनिशिंग दी गई है। सीटों पर नई अपहोल्स्ट्री, रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग के साथ दी गई है। गियर शिफ्ट नोब और लैदर वाले स्टीयरिंग व्हील पर रेड हाइलाइटर देखी जा सकती है। राइडिंग के लिए इस में 14 इंच के अलॉय व्हील, डार्क गनमैटल फिनिशिंग के साथ दिए गए हैं। इस में स्पोर्ट्ज वेरिएंट वाले सभी फीचर दिए गए हैं।

    Hyundai Grand i10 Dual-Tone

    ग्रैंड आई-10 ड्यूल-टोन एडिशन में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में भी 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

    यह भी पढें : ऑटो एक्सपो-2018 में दिखी हुंडई आयनिक

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है