• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एक्सटर की प्राइस में हुआ इजाफा, 16,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    हुंडई एक्सटर के सीएनजी वेरिएंट्स भी अब पहले से महंगे हो गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 09, 2023 15:49 ist
    info icon
    published onOct 09, 2023 15:49 IST
    last updated onOct 09, 2023 15:49 IST
    271 Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई एक्सटर के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स अब 16,000 रुपये महंगे हो गए हैं।
    • इस गाड़ी के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत 12,000 रुपये तक बढ़ गई है।
    • एक्सटर एसयूवी में 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं।
    • हुंडई एक्सटर की कीमत अब 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    हुंडई ने एक्सटर की प्राइस में 16,000 रुपये तक का इज़ाफा किया है। अभी तक मार्केट में यह गाड़ी इंट्रोडक्ट्री कीमतों पर ही उपलब्ध थी, लेकिन अब यह नई प्राइस पर मिलेगी। इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट्स भी पहले से महंगे हो गए हैं। यहां देखें इस माइक्रो एसयूवी की नई वेरिएंट वाइज़ कीमत:

    पेट्रोल मैनुअल

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    ईएक्स

    6 लाख रुपये 

    6 लाख रुपये 

    कोई बदलाव नहीं

    ईएक्स (ओ)

    6.25 लाख रुपये 

    6.35 लाख रुपये 

    + 10,000 रुपये

    एस

    7.27 लाख रुपये 

    7.37 लाख रुपये 

    + 10,000 रुपये

    एस (ओ)

    7.42 लाख रुपये 

    7.52 लाख रुपये 

    + 10,000 रुपये

    एसएक्स

    8 लाख रुपये 

    8.10 लाख रुपये 

    + 10,000 रुपये

    एसएक्स डीटी

    8.23 लाख रुपये 

    8.34 लाख रुपये 

    + 11,000 रुपये

    एसएक्स (ओ)

    8.64 लाख रुपये 

    8.74 लाख रुपये 

    + 10,000 रुपये

    एसएक्स (ओ) कनेक्ट

    9.32 लाख रुपये 

    9.43 लाख रुपये 

    + 11,000 रुपये

    एसएक्स (ओ) कनेक्ट डीटी

    9.42 लाख रुपये 

    9.58 लाख रुपये 

    + 16,000 रुपये

    एस सीएनजी

    8.24 लाख रुपये 

    8.33 लाख रुपये 

    + 9,000 रुपये

    एसएक्स सीएनजी

    8.97 लाख रुपये 

    9.06 लाख रुपये 

    + 9,000 रुपये

    पेट्रोल ऑटोमेटिक

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    एस एएमटी

    7.97 लाख रुपये 

    8.07 लाख रुपये 

    +10,000 रुपये

    एसएक्स एएमटी

    8.65 लाख रुपये 

    8.77 लाख रुपये 

    +12,000 रुपये

    एसएक्स एएमटी डीटी

    8.91 लाख रुपये 

    9.02 लाख रुपये 

    +11,000 रुपये

    एसएक्स (ओ) एएमटी

    9.32 लाख रुपये 

    9.41 लाख रुपये 

    +9,000 रुपये

    एसएक्स (ओ) एएमटी कनेक्ट 

    10 लाख रुपये 

    10 लाख रुपये 

    कोई बदलाव नहीं

    एसएक्स (ओ) एएमटी कनेक्ट डीटी

    10.10 लाख रुपये 

    10.15 लाख रुपये 

    +5,000 रुपये

    • एक्सटर के टॉप वेरिएंट एसएक्स(ओ) कनेक्ट पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की प्राइस में सबसे ज्यादा 16,000 रुपये का इज़ाफा हुआ है।
    • एसएक्स ड्यूल-टोन और एसएक्स (ओ) कनेक्ट वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट्स 10,000 रुपये महंगे हो गए हैं, जबकि इन दोनों वेरिएंट्स की प्राइस में 11,000 रुपये का इज़ाफा किया गया है।
    • हुंडई एक्सटर के सीएनजी वेरिएंट्स को खरीदने के लिए कस्टमर्स को अब अतिरिक्त 9,000 रुपये खर्च करने होंगे।

    इंजन

    हुंडई एक्सटर एसयूवी में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (83 पीएस/114 एनएम) दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इस एसयूवी कार में 1.2-लीटर पेट्रोल-सीएनजी का ऑप्शन (69 पीएस/95 एनएम) भी मिलता है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    प्राइस व कंपेरिजन

    भारत में हुंडई एक्सटर की कीमत अब 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। हुंडई एक्सटर का मुकाबला टाटा पंच से है। प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर मारुति इग्निस, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, सिट्रोएन सी3 और मारुति फ्रॉन्क्स जैसी कारों से भी है।

    यह भी देखेंः हुंडई एक्सटर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है