• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: होंडा एलिवेट एसयूवी सितंबर में होगी लॉन्च

    होंडा एलिवेट एसयूवी को सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 26, 2023 12:45 ist
    info icon
    published onJul 26, 2023 12:45 IST
    last updated onJul 26, 2023 12:45 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    • होंडा एलिवेट एसयूवी की बुकिंग 5,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है।
    • एलिवेट कार चार वेरिएंट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में आएगी।
    • यह एसयूवी कार अगस्त के मध्य तक शोरूम में पहुंचना शुरू होगी।
    • इसमें सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे।
    • एलिवेट एसयूवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन, सिंगल-पेन सनरूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
    • भारत में होंडा एलिवेट की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    होंडा ने एलिवेट एसयूवी की बुकिंग जुलाई में शुरू कर दी थी, इच्छुक ग्राहक इसे 5,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस एसयूवी कार को भारत में सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी डीलरशिप पर अगस्त के मध्य तक पहुंचना शुरू हो जाएगी।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    होंडा एलिवेट एसयूवी में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे। इस गाड़ी के माइलेज आंकड़ों से हाल ही में पर्दा उठा है, जिसके अनुसार इसका ऑटोमेटिक वेरिएंट ज्यादा माइलेज देने में सक्षम होगा। एलिवेट कार में सिटी हाइब्रिड की तरह स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। कंपनी एलिवेट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 तक उतारेगी

    प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस

    Honda Elevate cabin

    इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। होंडा की यह नई एसयूवी कार चार वेरिएंट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में आएगी।

    कीमत व कंपेरिजन

    Honda Elevate cabin

    होंडा एलिवेट की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में होंडा एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और एमजी एस्टर से रहेगा। इसके अलावा इसका कंपेरिजन सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से भी होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है