होंडा एलिवेट एसयूवी का प्रोडक्शन हुआ शुरू, सितंबर में होगी लॉन्च
होंडा एलिवेट की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और लॉन्च के वक्त इस पर कुछ महीनों का वेटिंग पीरियड मिल सकता है
- Write a कमेंट

- होंडा एलिवेट में सिटी सेडान वाला 121पीएस 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन दी गई है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है।
- सुरक्षा के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर दिए गए हैं।
- होंडा डीलरशिप पर यह अगस्त के मध्य तक पहुंच सकती है।
- होंडा एलिवेट की प्राइस 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
होंडा एलिवेट जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। इस एसयूवी के अधिकांश टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन और फीचर से कंपनी पर्दा उठा चुकी है। अब होंडा ने इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का सीरीज प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और होंडा के राजस्थान स्थित टपुकरा प्लांट में इसकी पहली यूनिट बनकर तैयार हो गई है।
होंडा के अनुसार एलिवेट 90 प्रतिशत से ज्यादा भारत में तैयार हुई है। एलिवेट को सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बुकिंग कंपनी 5,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू कर चुकी है।
होंडा एलिवेट फीचर

होंडा की इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर दिए जाएंगे। पैसेंजर सुरक्षा के लिए एलिवेट कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), छह एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, लैन वॉच असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: होंडा एलिवेट के माइलेज की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च
एलिवेट इंजन

होंडा एलिवेट में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121पीएस की पावर और 145एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। भारत में इसमें हाइब्रिड ऑप्शन नहीं मिलेगा, हालांकि कुछ सालों बाद होंडा एलिवेट का इलेक्ट्रिक वर्जन उतारा जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या होंडा एलिवेट एसयूवी के साथ नई डब्ल्यूआर-वी को भी भारत में किया जाना चाहिए लॉन्च? जानिए हमारी राय
प्राइस और कंपेरिजन
होंडा एलिवेट की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। होंडा के अनुसार लॉन्च के वक्त इस एसयूवी कार पर तीन महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड मिल सकता है।
एलिवेट कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और एमजी एस्टर से रहेगा। वहीं जल्द ही इसकी टक्कर में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की भी एंट्री होने वाली है।














