• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी स्पोर्ट vs रेगुलर मॉडल: दोनों के डिजाइन में कितना है अंतर? जानिए इन 10 तस्वीरों के जरिए

    भारत में हाल ही में होंडा सिटी स्पोर्ट को 14.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 23, 2025 12:27 ist
    info icon
    published onJun 23, 2025 12:27 IST
    last updated onJun 23, 2025 12:27 IST
    156 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City Sport vs regular City V variant compared in 10 images

    भारत में हाल ही में होंडा सिटी स्पोर्ट को 14.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये रेगुलर होंडा सिटी के मिड वेरिएंट वी पर बेस्ड है और इसके एक्सटीरियर में ब्लै​क डिजाइन एलिमेंट्स और रेड इंसर्ट्स के साथ नई ब्लैक केबिन थीम दी गई है। रेगुलर मॉडल के मुकाबले कितना अलग है ये नया स्पोर्ट एडिशन,जानिए आगे:

    फ्रंट

    Honda City Sport front
    Honda City V variant front

    सिटी के इन दोनों वर्जन ​का डिजाइन तो समान है मगर स्पोर्ट एडिशन में ब्लैक कलर की ग्रिल दी गई है जबकि रेगुलर मॉडल में क्रोम ग्रिल दी गई है। 

    Honda City Sport black grille

    इसके अलावा इनमें सारी चीजें रेगुलर वी वेरिएंट के समान है जिनमें प्रोजेक्टर हेलोजन हेडलाइट्स,हेलोजन फॉग लैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स शामिल है। इसके बंपर में ब्लैक कलर की फिनिशिंग वाले हॉरिजॉन्टल डिजाइन एलिमेंट्स के साथ एयर इनटेक चैनल दिए गए  है। 

    साइड

    Honda City Sport side
    Honda City V variant side profile

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां स्पोर्ट एडिशन में आकर्षक 15 इंच के ग्रे अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जबकि रेगुलर मॉडल में सिल्वर अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सिटी स्पोर्ट में ब्लैक कलर के आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स भी दिए गए हैं। जबकि स्टैंडर्ड वी वेरिएंट में बॉडी कलर के ओआरवीएम्स और डोर हैंडल्स दिए गए हैं। 

    रियर

    Honda City Sport rear
    Honda City V variant rear design

    सिटी के दोनों वर्जन में रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स दी गई है मगर सिटी स्पोर्ट में ब्लैक बूट लिप माउंटेड स्पॉयलर,ब्लैक शार्क फिन एंटीना और 'स्पोर्ट'नाम की बैजिंग दी गई है। रेगुलर वी वेरिएंट में ‘आईवीटैक’ नाम की बैजिंग और बॉडी कलर्ड एंटीना दिया गया है। 

    इंटीरियर

    Honda City Sport dashboard
    Honda City V variant dashboard

    स्पोर्ट वर्जन के केबिनद में ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है जबकि रेगुलर सिटी सेडान में बैज और ब्लैक थीम दी गई है। इसके अलावा स्पोर्ट के डैशबोर्ड पर रेड ट्रिम और स्टीयरिंग व्हील एवं डैशबोर्ड के उपर वाले पोर्शन में रेड स्टिचिंग दी गई है जिससे ये काफी आकर्षक लगती है। 

    Honda City Sport black leatherette seats

    जहां वी वेरिएंट में सेमी लेदरेट बैज सीट्स दी गई है तो वहीं स्पोर्ट में ब्लैक लेदरेट सीट्स दी गई है जिनपर भी डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील की तरह रेड स्टिचिंग दी गई है। 

    इसके अलावा सिटी सेडान के इन दोनों वर्जन में 8-इंच टचस्क्रीन, एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं । सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा और लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स साथ लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) सूट दिया गया है।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    होंडा सिटी कार के वी वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं तो वहीं स्पोर्ट में केवल सीवीटी सेटअप दिया गया है। इसके पावरट्रेन की डीटेल्स इस प्रकार से है:

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    पावर 

    121 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    7-स्टेप सीवीटी*

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    *सीवीटी = कंटिन्युअस वेरिएबल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन  

    कीमत और कंपेरिजन

    वी वेरिएंट और स्पोर्ट एडिशन की कीमत इस प्रकार से है:

    वेरिएंट 

    कीमत

    वी मैनुअल 

    13.15 लाख रुपये

    वी सीवीटी 

    14.40 लाख रुपये

    स्पोर्ट सीवीटी

    14.89 लाख रुपये (वी सीवीटी से 49,000 रुपये जयादा महंगी)

    जैैसा कि टेबल में देखा जा सकता है रेगुलर वी वेरिएंट के मुकाबले सिटी स्पोर्ट की कीमत 49,000 रुपये ज्यादा है। वैसे रेगुलर होंडा सिटी कार की कीमत 12.28 लाख रुपये से लेकर 16.55 लाख रुपये के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वरना, फोक्सवैगन वर्ट्स और स्कोडा स्लाविया से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है