• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में 16 मार्च को शोकेस होगी नई होंडा सिटी, जानिए क्या होगा खास

    नई होंडा सिटी (New Honda City) को भारत में 6 मार्च को शोकेस किया जाएगा। देश में यह कार अप्रैल 2020 तक लॉन्च हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 15, 2020 15:10 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2020 16:40 IST
    last updated onJul 15, 2020 15:10 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    अपडेट 15 जुलाई 2020: होंडा ने पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    होंडा ने नई जनरेशन की सिटी सेडान (New City Sedan) से अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवंबर 2019 में पर्दा उठाया था। इसे भारत की सड़कों पर भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। अब कंपनी इसे भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी मिली है कि भारत में इसे 16 मार्च को शोकेस किया जाएगा। 

    थाईलैंड में पेश की गई पांचवी जनरेशन की होंडा सिटी (Honda City) की बात करें तो यह भारत में मौजूद सिटी सेडान से 113 मिलीमीटर ज्यादा लंबी और 53 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है। भारत में उपलब्ध कार की लंबाई 4440 मिलीमीटर और चौड़ाई 1695 मिलीमीटर है। थाईलैंड मॉडल का व्हीलबेस 2589 मिलीमीटर है, जो कि भारतीय मॉडल से 11 मिलीमीटर छोटा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत आने वाली नई होंडा सिटी में भी कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। 

    यह भी पढ़ें : 2020 हुंडई एलीट आई20 के ऑफिशियल स्कैच हुए जारी

    नई सिटी सेडान होंडा के दूसरे मॉडल्स की तरह ही नई स्टाइलिंग लिए है। इसकी डिज़ाइन अमेज़ से प्रेरित है, हालांकि यह ज्यादा प्रीमियम नज़र आती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ नए एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। पहले की तरह इसके दोनों हेडलैंप के बीच एक क्रोम पट्टी दी गई है। नई सिटी के पीछे वाले हिस्से में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। यहां पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद कर्व डिज़ाइन दी गई है। गाड़ी को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें नए एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। इसका रियर बंपर पहले के मुकाबले ज्यादा मोटा है जिससे इसका लुक स्पोर्टी नज़र आता है। भारत आने वाली नई होंडा सिटी के टॉप वेरिएंट में थाईलैंड में उपलब्ध सिटी आरएस के कुछ फीचर और डिजाइन एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई वरना फेसलिफ्ट हुई शोकेस, जल्द होगी लॉन्च

    2020 Honda City Won’t Get The 122PS Turbo Petrol In India 

    इस अपकमिंग कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं मिलेगा। अनुमान है कि कंपनी इसमें बीएस6 नॉर्म्स वाला 1.5-पेट्रोल और डीजल इंजन देगी। चर्चाएं हैं की इसमें पहली बार डीजल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी भारत में 2021 तक इसका पेट्रोल-हाइब्रिड वेरिएंट भी उतार सकती है।

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी बीएस6 पेट्रोल लॉन्च, कीमत 9.91 लाख रुपये से शुरू

    2020 होंडा सिटी के इंटीरियर में कंपनी नए लेआउट वाला डैशबोर्ड दे सकती है। इसका लेआउट थाईलैंड मॉडल से मिलता-जुलता नहीं होगा। होंडा सिटी के थाईलैंड वर्जन में सेंट्रल एसी वेंट्स को सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम के पास में फिट किया गया है। अनुमान है कि इंडियन वर्जन में मौजूदा मॉडल वाली 8.0-टचस्क्रीन डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं, क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को कंपनी इसमें अपडेट करके पेश कर सकती है। 

    2020 Honda City Unveiled, India Launch Expected In Mid-2020 

    भारत में नई जनरेशन सिटी को अप्रैल 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। होंडा ने इसकी प्राइस का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। वर्तमान में होंडा सिटी की प्राइस 9.91 लाख रुपए से 14.31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। लॉन्च के बाद सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वरना, टोयोटा यारिस, मारुति सुजुकी सियाज़, फोक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से होगा।

    यह भी पढ़ें : होंडा ने लॉन्च की बीएस6 अमेज, कीमत 6.10 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है