• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा अमेज़ ने पार किया 2 लाख बिक्री का आंकड़ा

    होंडा ने अमेज़ के साथ कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में साल 2013 में कदम रखे थे। इस कार के साथ ही कंपनी ने अपने पहले आई-डीटेक डीज़ल इंजन को उतारा था। इस इंजन को बाद में मशहूर सिटी सेडान में भी दिया गया। इन तीन सालों में दो लाख से ज्यादा अमेज़ बिक चुकी हैं, जो होंडा के लिए एक अच्छी कामयाबी कही जा सकती है। हालांकि इस सेगमेंट में मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट डिज़ायर का दबदबा बरकरार है। साल 2008 में आई डिज़ायर बिक्री के मामले में 10 लाख कारों के आंकड़े को पार कर चुकी है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जून 14, 2016 18:05 ist
    info icon
    published onJun 14, 2016 18:05 IST
    last updated onJun 14, 2016 18:05 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने अमेज़ के साथ कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में साल 2013 में कदम रखे थे। इस कार के साथ ही कंपनी ने अपने पहले आई-डीटेक डीज़ल इंजन को उतारा था। इस इंजन को बाद में मशहूर सिटी सेडान में भी दिया गया। इन तीन सालों में दो लाख से ज्यादा अमेज़ बिक चुकी हैं, जो होंडा के लिए एक अच्छी कामयाबी कही जा सकती है। हालांकि इस सेगमेंट में मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट डिज़ायर का दबदबा बरकरार है। साल 2008 में आई डिज़ायर बिक्री के मामले में 10 लाख कारों के आंकड़े को पार कर चुकी है।     

    इसी साल होंडा अमेज़ का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया गया है। हालांकि इसमें इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। कार के डिजायन और फीचर्स में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। केबिन में नए डिजायन वाला डैशबोर्ड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल समेत कुछ नई चीजें जोड़ी गई हैं। बाहर की तरफ हुए बदलाव की बात करें तो इसमें नए डिजायन के बंपर और टेललैंप्स दिए गए हैं।

    इंजन की बात करें तो अमेज़ में ब्रियो से लिया गया 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है। इस सेगमेंट में अमेज़ को डिज़ायर के अलावा हुंडई एक्सेंट, टाटा ज़ेस्ट और फोर्ड फीगो एस्पायर से कड़ी टक्कर मिलती है, इनके अलावा अब सेगमेंट में फॉक्सवेगन एमियो भी आ गई है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है