• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ने अकॉर्ड फेसलिफ्ट से उठाया पर्दा

    जापानी कार कंपनी होंडा ने नई अकॉर्ड से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। फेसलिफ्ट अकॉर्ड को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाना है। इस प्रीमियम सेडान को इंडियन ऑटो एक्सपो में भी शो-केस किया गया था। हालांकि वो अकॉर्ड का फेसलिफ्ट से पहले वाला वर्जन था। 

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 22, 2016 13:24 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2016 13:24 IST
    last updated onFeb 22, 2016 13:24 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Accord Facelift

    नई अकॉर्ड को काफी सारे कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में यह बदलाव देखने को मिलेंगे। इन बदलावों की बात करें तो कार के फ्रंट में नई क्रोम ग्रिल दी गई है। हैडलाइट यूनिट में नए एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। कार के बंपर को भी नया डिजायन दिया गया है। यह पहले के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव नज़र आता है। बंपर पर एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं। नई एकॉर्ड के पीछे की तरफ भी एलईडी लाइटों का इस्तेमाल हुआ है। इसकी टेललाइट्स भी एलईडी लैंप्स देखने को मिलेंगे। 

    इंटीरियर की बात करें तो कार के केबिन को बहुत ज्यादा नहीं बदला गया है। लेकिन यहां पियानो ब्लैक और वुडन ट्रिम्स दी गई हैं। केबिन में 7.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मौजूद है। इसमें वाई-फाई हॉट स्पॉट कनेक्शन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा एपल कार-प्ले और मिररलिंक फीचर्स दिए गए हैं। केबिन में सबसे बड़ा अपडेट है इसमें दी गई रिमोट इग्निशन की सुविधा। इसके जरिये कार को बिना चाभी लगाए स्टार्ट किया जा सकता है। 
     
    नई अकॉर्ड के पावरप्लांट की बात करें तो इसमें 2.4 लीटर और 2.0 लीटर के दो पेट्रोल इंजन देखने को मिलेंगे। यह इंजन 172बीचएपी और 153बीएचपी की ताकत देंगे। इनके अलावा होंडा नई अकॉर्ड का पेट्रोल हाईब्रिड वेरिएंट भी लाएगी। ये वेरिएंट टोयोटा की हाईब्रिड कैमरी को टक्कर देगा। प्रीमियम सेडान सेगमेंट में कुछ वक्त से कैमरी का दबदबा बना हुआ है। टोयोटा ने कैमरी को आकर्षक कीमत पर काफी अच्छे फीचर्स के साथ उतारा हुआ है।

    यह भी पढ़ें : भारत में दोबारा लॉन्च हो सकती है नई होंडा सिविक

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है