• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आया 2020 महिंद्रा थार का हार्ड टॉप वर्जन

     पहली बार यह अपकमिंग एसयूवी फैक्ट्री फिटेड हार्ड-टॉप के साथ उपलब्ध होगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 26, 2019 19:08 ist
    info icon
    published onDec 26, 2019 09:36 IST
    last updated onDec 26, 2019 19:08 IST
    292 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा (Mahindra) अपनी नई-जनरेशन थार ( New-Generation Thar) को फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान शोकेस कर सकती है। कंपनी ने अभी तक इस ऑफ रोडिंग एसयूवी से जुड़ी जानकारियां साझा नहीं की है, लेकिन कई बार इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हाल ही में यह गाड़ी फिर से सड़कों पर दौड़ती नजर आई है। इस बार कार का हार्ड-टॉप वर्जन सामने आया है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग एसयूवी पहली बार फैक्ट्री फिटेड रूफ (छत) के साथ उपलब्ध होगी। 

    लीक हुई तस्वीरों में थार अपने प्रोडक्शन-रेडी स्टेज में नज़र आ रही है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च करेगी। इन तस्वीरों में यह कार 5-स्पोक अलॉय व्हील्स, क्लैडिंग माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स, डेटाइम रनिंग एलईडी, एलईडी टेललैंप्स, रियर डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स के साथ नज़र आ रही है। 

     

    उम्मीद है कि कंपनी थार के 2020 मॉडल में पेट्रोल इंजन भी शामिल कर सकती है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल व ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिंद्रा अपनी अपकमिंग थार में नई-जनरेशन स्कॉर्पियो और एक्सयूवी500 में दिया जाने वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है। इसके अलावा पहले की तरह इस कार में फोर-व्हील ड्राइवट्रेन का फीचर भी मिलेगा। 

    उम्मीद की जा रही है कि नई थार में सेफ्टी के लिहाज से मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस, पार्किंग सेंसर तो दिए ही जाएंगे साथ ही इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। कंपनी इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो ऐसी जैसे फीचर्स देकर एक प्रीमियम एसयूवी का रूप दे सकती है। 

    पहले के मुकाबले 2020 महिंद्रा थार एक ज्यादा प्रीमियम एसयूवी होगी जिसमें नए फीचर्स, फैक्ट्री फिटेड हार्ड टॉप, रिच लुकिंग केबिन और बीएस6 पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जाएंगे। ऐसे में थार के मौजूदा मॉडल के मुकाबले न्यू जनरेशन मॉडल की प्राइस ज्यादा हो सकती है।  वर्तमान में महिंद्रा थार की प्राइस 9.59 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक पहुंचती है। 

    इमेज सोर्स: vivekpvijay51@gmail.com

    साथ ही पढ़ें:2020 तक आ सकता है किया सेल्टोस का इलेक्ट्रिक वर्ज़न!

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है