• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लाॅन्च होगी फोर्ड फीगो एस्पायर सेडान

    फोर्ड की काॅम्पेक्ट सेडान फीगो एस्पायर का इंतजार अब खत्म होने को है।यह सब-4 मीटर प्रिमियम कार कल लाॅन्च होने जा रही है और फोर्ड ने भी अपनी लाॅन्चिंग की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। एस्पायर की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी और अब इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कार में मुख्य आकर्षण सेग्मेंट में पहली बार 6 एयरबैग के साथ कई एडवांस फीचर्स हैं जो सुविधा की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इस कार की संभावित कीमत 5.5 लाख से 8.5 लाख रूपए के बीच है। अपने सेग्मेंट में एस्पायर का सीधा मुकाबला मारूति सुजु़की स्विफ्ट डिज़ायर, होण्डा अमेज़ व टाटा जेस्ट से होगा।

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 11, 2015 19:56 ist
    info icon
    published onAug 11, 2015 19:56 IST
    last updated onAug 11, 2015 19:56 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    फीगो एस्पायर फोर्ड की नई काइनेटिक डिज़ाइन टेकनोलाॅजी पर बेस्ट है। एक्सटीरियर पर नज़र डाले तो फ्रंट की ओर नई एस्टन मार्टिन ग्रिल और साइड प्रोफाइल में अच्छे क्वालिटी के स्टाइलिश ट्यूबलैस टायर लगे हैं। इंटीरियर काफी लुभावना है और प्रिमियम अपोस्ट्ररी केबिन को काफी अच्छा लुक देती है। फीचर्स में सिंक इंफोटेनमेंट सिस्टम, माईफोर्ड डोक, फोर्ड माईकी व फोर्ड एप्पलिंक जैसे एडवांस फंक्शन शामिल है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 2015-फीगो एस्पायर को पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन आॅप्शन में उतारा जा सकता है। इसके पेट्रोल माॅडल में 1.2 लीटर टीआई-वीसीटी (Ti-VCT)और 1.5 लीटर टीआई-वीसीटी (Ti-VCT) इंजन आॅप्शन दिए जाएंगे और दोनों माॅडल सीरीज़ में क्रमषः 5-स्पीड मेनुअल व 6-स्पीड ड्यूल क्लच आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स दिए जा सकते हैं। इसका पेट्रोल माॅडल 18.2 किमी प्रति लीटर और डीज़ल माॅडल 25.8 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज देगा, जो लम्बे सफर में किफायती है।

    भारत में फीगो एस्पायर को एम्बिएंट, ट्रेंड, टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस सहित चार वेरिएंट में उतारा जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड एस्पायर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है