• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फीगो और एस्पायर में फोर्ड देगी टचस्क्रीन सिस्टम

    कारों में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम की बढ़ती मांग को देखते हुए फोर्ड खुद का टचस्क्रीन सिस्टम तैयार करने जा रही है। इस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को साल 2018 में लॉन्च होने वाली फोर्ड फीगो और फीगो एस्पायर के फेसलिफ्ट अवतार में दिया जाएगा।

    नबील
    नबील
    published on जुलाई 01, 2016 16:01 ist
    info icon
    published onJul 01, 2016 16:01 IST
    last updated onJul 01, 2016 16:01 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    कारों में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम की बढ़ती मांग को देखते हुए फोर्ड खुद का टचस्क्रीन सिस्टम तैयार करने जा रही है। इस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को साल 2018 में लॉन्च होने वाली फोर्ड फीगो और फीगो एस्पायर के फेसलिफ्ट अवतार में दिया जाएगा। बाद में इसे फोर्ड की दूसरी कारों में भी इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल नई फोर्ड एंडेवर में ही टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम को सिंक फीचर्स के साथ दिया गया है।

    फोर्ड फीगो और एस्पायर में टचस्क्रीन सिस्टम देने के लिए इन के डैशबोर्ड के डिजायन में बदलाव करने होंगे। मौजूदा मॉडल में इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ सिंक और एपलिंक फीचर दिया गया है। सिंक सिस्टम की मदद से स्मार्टफोन को कनेक्ट करके कॉल, टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर और वॉयस कमांड द्वारा म्यूजिक प्ले करने की सुविधा मौजूद है। दुर्घटना की स्थिति में यह सिस्टम ऑटोमैटिक इमरजेंसी सर्विस को भी कॉल कर देता है और आपकी मौजूदा लोकेशन को भी शेयर कर देता है। वहीं एपलिंक फीचर की मदद से वॉयस कमांड से स्मार्टफोन के एप्स को एक्सेस कर सकते हैं।

    फीगो एस्पायर का मुकाबला फॉक्सवेगन एमियो और टाटा जेस्ट से है। इन दोनों ही कारों में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं दूसरी ओर फीगो हैचबैक का मुकाबला टाटा बोल्ट से है। टाटा बोल्ट में भी टचस्क्रीन दिया गया है। टचस्क्रीन के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए कहा जा सकता है जल्द ही यह और भी कई कारों में देखने को मिलेगा।

    सोर्स: ऑटोकार

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    फोर्ड एस्पायर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है