• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ने लॉन्च किया फ्रीस्टाइल का नया वेरिएंट 'फ्लेयर', कीमत 7.69 लाख रुपये से शुरू

    फोर्ड ने फ्रीस्टाइल का नया वेरिएंट फ्लेयर लॉन्च किया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 7.69 लाख रुपये और 9.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ​​​​​​

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 12, 2020 18:05 ist
    info icon
    published onAug 12, 2020 18:04 IST
    last updated onAug 12, 2020 18:05 IST
    6.6K Views
    • Write a कमेंट
    • रेगुलर फ्रीस्टाइल से अलग दिखाने के लिए इसके एक्सटीरियर पर ब्लैक और रेड हाइलाइट दिए गए हैं।
    • इसके इंटीरियर में ऑल ब्लैक कलर थीम मिलती है। कॉन्ट्रास्ट के लिए डोर हैंडल्स पर इसमें रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं।
    • दरवाजों पर लगे डेकल्स के आखिरी में फ्लेयर बैजिंग दी गई है। सीटों पर भी इसमें फ्लेयर बैजिंग मिलती है।
    • फ्लेयर वेरिएंट केवल कॉस्मेटिक एडिशन है। ऐसे में इसमें कोई नया फीचर शामिल नहीं किया है। 

    भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान अक्सर कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नई और मौजूदा कारों के स्पेशल एडिशन लेकर आती है। इसी क्रम में अब फोर्ड ने अपनी सब कॉम्पैक्ट कार फ्रीस्टाइल के नए वेरिएंट 'फ्लेयर' (Freestyle Flair) को लॉन्च किया है। इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की प्राइस क्रमशः 7.69 लाख रुपये और 9.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। फ्रीस्टाइल फ्लेयर वेरिएंट को पुराने टॉप वेरिएंट टाइटेनियम+ के ऊपर पोज़िशन किया जाएगा।

    बता दें कि फ्लेयर वेरिएंट टाइटेनियम+ वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें कोई अतिरिक्त फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं। हालांकि, यह दूसरे वेरिएंट्स के मुकाबले काफी अलग है क्योंकि इसे कई कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं। इस कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर पर रेड और ब्लैक कलर थीम मिलती है।

    एक्सटीरियर की बात करें तो फ्रंट पर इसमें फॉक्स स्किड प्लेट को रेड कलर में दिया गया है। यह बंपर की ब्लैक क्लेडिंग को कॉन्ट्रास्ट देता नज़र आता है। इसमें आउटसाइड रियर व्यू मिरर पर रेड और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन मिलता है। इस कार की रूफ को ब्लैक रंग दिया गया है। रूफ को हटकर दिखाने के लिए इसमें रूफ रेल्स को रेड कलर के साथ पेश किया गया है। दरवाजों पर इसमें नए डिज़ाइन के डेकल्स लगे हैं और इसके आखिर में फ्लेयर बैजिंग दी गई है। इस गाड़ी की ब्लैक व रेड कलर थीम डोर पर लगे नए स्टिकर्स पर भी देखने को मिलती है। इसमें हल्के ग्रे रंग का भी इस्तेमाल किया गया है। इस वेरिएंट को और आकर्षक बनाने के लिए फोर्ड ने इसमें नए ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए हैं।

    इंटीरियर की बात करें तो इसमें केवल बदलाव नई अपहोल्स्ट्री का ही हुआ है। फ्लेयर वेरिएंट में अपहोल्स्ट्री को ब्लैक और ग्रे कलर थीम के साथ पेश किया गया है। एक्सटीरियर के जैसे ही इसके इंटीरियर पर भी रेड एक्सेंट्स मिलते हैं। इसमें डोर हैंडल्स पर रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं जो ब्लैक इंटीरियर को कॉन्ट्रास्ट देते नज़र आते हैं। इस गाड़ी में सीटों पर भी 'फ्लेयर' बैजिंग दी गई है। इन सभी कॉस्मेटिक बदलावों के चलते इसकी प्राइस टाइटेनियम प्लस वेरिएंट के मुकाबले 30,000 रुपए बढ़ गई है।

    टाइटेनियम प्लस वेरिएंट की तरह ही नए फ्लेयर वेरिएंट में भी फोर्डपास सिस्टम दिया गया है जो आपको स्मार्टफोन के जरिये रिमोटली व्हीकल को ट्रेक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें छह एयरबैग और एक्टिव रोलओवर प्रोटेक्शन फीचर भी मिलता है। इस 5-सीटर कार के नए वेरिएंट में ऑटो हेडलैंप, ऑटो वाइपर्स और 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : जुलाई 2020 में सबसे ज्यादा बिकीं ये दस कारें

    फ्रीस्टाइल में पहले की तरह ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी रहेगा। इसका पेट्रोल इंजन 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसके डीजल इंजन का आउटपुट फिगर 100 पीएस और 215 एनएम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है जो फ्रंट व्हील्स पर पावर सप्लाई करता है।

    फोर्ड इस वेरिएंट के साथ एक साल की जियोसावन की मेंबरशिप भी दे रही है। लेकिन, यह मेंबरशिप फरवरी 2021 से पहले फ्रीस्टाइल की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ही मिल सकेगी।

    यह भी पढ़ें : एमजी ग्लॉस्टर का टीजर जारी, इस खास फीचर के साथ आएगी ये कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड फ्रीस्टाइल पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड फ्रीस्टाइल

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है